इंदौर में वकालत कर रही बहू ने पति, सास-ससुर पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप, कैमरे के फुटेज से जुटाए साक्ष्य

इंदौर में वकालत कर रही बहू ने पति, सास-ससुर पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप, कैमरे के फुटेज से जुटाए साक्ष्य

महिला की शिकायत पर घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना की 10 धाराओं में केस दर्ज किया है। बहू का आरोप है कि पति व सास-ससुर द्वारा उसे हर माह 35 हजार रुपए देन…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 10:27:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 10:27:35 AM (IST)

इंदौर में वकालत कर रही बहू ने पति, सास-ससुर पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप, कैमरे के फुटेज से जुटाए साक्ष्य
बहू ने दर्ज करवाया केस। (एआई इमेज)

HighLights

  1. वकालत कर रही बहू को 35 हजार रुपए प्रतिमाह देने के नाम पर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है
  2. महिला की शिकायत पर घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना की 10 धाराओं में केस दर्ज किया है
  3. बहू का आरोप है कि पति व सास-ससुर द्वारा उसे हर माह 35 हजार रुपए देने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वकालत कर रही बहू को 35 हजार रुपए प्रतिमाह देने के नाम पर पति, सास-ससुर द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है।

महिला की शिकायत पर घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना की 10 धाराओं में केस दर्ज किया है। बहू का आरोप है कि पति व सास-ससुर द्वारा उसे हर माह 35 हजार रुपए देने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे पीटा जाता है। पति की हरकतों को उसने खुद बिल्डिंग में लगे कैमरे से फुटेज जुटाकर साक्ष्य इकट्ठा किए।

महिला पुलिस के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट पर उसके पति अक्षत, ससुर और सास निवासी शाजापुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया उसकी शादी 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी। पिता ने 40 लाख रुपए खर्च कर सोने-चांदी के जेवर दिए थे, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे सास-ससुर व पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।

महिला ने बताया वह वकालत की प्रैक्टिस कर रही थी तो उसे कहा- वह हर माह 35 हजार रुपए ससुराल में देगी। कुछ माह रुपए नहीं दे पाई तो वकालत छोड़कर घर के काम करने का दबाव बनाया गया। वहीं, बेटे को छोड़कर मायके में रहने के लिए कह दिया गया। वह जब मायके गई तो उसे पता चला कि पति के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं।

महिला की करंट लगने से मौत

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। स्वजन ने बताया कि तीन दिन पहले ही महिला की बेटी की शादी की थी। पुलिस के अनुसार करंट लगने पर ममता पति अशोक को स्वजन एमवाय अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। स्वजन ने बताया बोरिंग के स्टार्टर से करंट लगा था। ममता की बेटी की तीन दिन पूर्व ही घर से विदाई हुई थी।

Source link
#इदर #म #वकलत #कर #रह #बह #न #पत #ससससर #पर #परतडत #करन #क #लगए #आरप #कमर #क #फटज #स #जटए #सकषय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *