इंदौर में वाहन के इंतजार में दो घंटे पाल पर पड़ा रहा नाले में बहे मिस्त्री का शव, तीसरे दिन सिरपुर तालाब में मिला

इंदौर में वाहन के इंतजार में दो घंटे पाल पर पड़ा रहा नाले में बहे मिस्त्री का शव, तीसरे दिन सिरपुर तालाब में मिला

शव को तालाब से निकालने के बाद करीब दो घंटे तक उसे जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। आखिरकार स्वजन और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 10:12:21 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 10:12:21 AM (IST)

इंदौर में वाहन के इंतजार में दो घंटे पाल पर पड़ा रहा नाले में बहे मिस्त्री का शव, तीसरे दिन सिरपुर तालाब में मिला
तालाब की पाल पर शव रखकर वाहन का इंतजार करते स्वजन। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. एसडीईआरएफ ने सर्चिंग कर निकाला शव, आधे घंटे बाद पहुंचे जांच अधिकारी
  2. वाहन नहीं मिला तो स्वजन ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया
  3. अहीरखेड़ी पुलिया से तेज बहाव में बहे मिस्त्री का शव हादसे के तीसरे दिन सिरपुर तालाब से बरामद हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अहीरखेड़ी पुलिया से तेज बहाव में बहे मिस्त्री महेश चौहान का शव हादसे के तीसरे दिन शुक्रवार को सिरपुर तालाब से बरामद हुआ। एसडीईआरएफ की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को तलाश लिया, वहीं दूसरी ओर पुलिस व्यवस्था की लापरवाही सामने आ गई।

शव को तालाब से निकालने के बाद करीब दो घंटे तक उसे जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। आखिरकार स्वजन और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से निजी लोडिंग वाहन की व्यवस्था की और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा सका।

घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर उनकी बाइक और लगभग 800 मीटर दूर टिफिन मिला था

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले महेश चौहान बुधवार रात अहीरखेड़ी पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बाइक सहित बह गए थे। घटना के बाद से एसडीईआरएफ, गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर उनकी बाइक और लगभग 800 मीटर दूर टिफिन मिल गया था, लेकिन महेश का कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने सिरपुर तालाब में दोबारा सर्चिंग अभियान शुरू किया। करीब साढ़े 11 बजे टीम ने महेश का शव तालाब से बरामद कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव निकालने के बाद भी काफी देर तक यह असमंजस बना रहा कि मौके पर किस थाने की पुलिस पहुंचेगी। करीब आधे घंटे बाद द्वारकापुरी थाने से जांच अधिकारी एसआई आरएस बघेल पहुंचे।

Source link
#इदर #म #वहन #क #इतजर #म #द #घट #पल #पर #पड #रह #नल #म #बह #मसतर #क #शव #तसर #दन #सरपर #तलब #म #मल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *