एरोड्रम थाना में शुक्रवार को पुलिस और विधायक समर्थकों में विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ लिया और सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए। देर रात अफसरों ने ए…और पढ़ें

HighLights
- एरोड्रम थाना में शुक्रवार को पुलिस और विधायक समर्थकों में विवाद हो गया
- मामले ने तूल पकड़ लिया और सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए
- अफसरों ने थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह कुशवाह सहित पांच पुलिसकर्मियों को हटा दिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : एरोड्रम थाना में शुक्रवार को पुलिस और विधायक समर्थकों में विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ लिया और सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए। देर रात अफसरों ने एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह कुशवाह सहित पांच पुलिसकर्मियों को हटा दिया।
मामले की शुरुआत अजय दुबे के साथ हुई मारपीट से हुई थी। अजय थाना में रिपोर्ट लिखवाने गया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घंटे तक एमएलसी तक नहीं करवाई। इसके बाद विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक पंकज चौबे थाने पहुंचे।
थाने में पंकज के साथ पुलिसकर्मी मनोज और विजय ने पंकज से मारपीट कर दी और पकड़ कर थाने में ही बैठा लिया। जैसे ही घटना की जानकारी विधायक समर्थकों को लगी एक – एक कर थाने जा पहुंचे। विधायक के बेटे अंजनेश और पार्षद भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। मौके पर डीसीपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और लापरवाह पुलिसकर्मियों को हटाने की घोषणा की।
रील्स देखते युवक का मोबाइल झपटा, पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा
इंदौर : सड़क पर टहलते हुए मोबाइल पर रील्स देखना एक युवक को भारी पड़ गया। बिना नंबर की बाइक से आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपटा और फरार हो गए। कनाड़िया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित जब्त की है।
डीसीपी जोन-2 अमनसिंह राठौर के अनुसार 7 अक्टूबर को लवकुश राठौर अपनी बिल्डिंग के पास टहलते हुए मोबाइल पर रील्स देख रहा था। इसी दौरान काले रंग की बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवक उसके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपित रौनक राणा और मंजेश चौहान को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकारा और विकास पंवार का नाम बताया। पुलिस ने तीनों से 10 मोबाइल बरामद किए है।
डीसीपी के अनुसार आरोपित महंगे शौक पूरे करने के लिए मोबाइल स्नेचिंग करते थे। तीनों बिजासन टेकरी और बढ़िया कीमा क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपित रौनक के खिलाफ भंवरकुआं थाने में लूट से संबंधित मामला दर्ज है, जबकि मंजेश के खिलाफ खुड़ैल और आजाद नगर थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
Source link
#इदर #म #वधयक #गल #शकल #क #समरथक #स #मरपट #क #बद #हगम #पलस #स #झमझटक #टआई #सहत #पच #पलसकरम #हटए

