इंदौर में शराब दुकान के पास बने अवैध अहाते का वीडियो बनाने पहुंची महिलाओं से धक्का-मुक्की, मोबाइल भी छीना

इंदौर में शराब दुकान के पास बने अवैध अहाते का वीडियो बनाने पहुंची महिलाओं से धक्का-मुक्की, मोबाइल भी छीना

इंदौर के बंगाली चौराहे पर शराब दुकान के पास अवैध अहाते का वीडियो बनाने पहुंची किशकिंधा अपार्टमेंट की महिलाओं से धक्का-मुक्की हुई। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 12:29:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 12:52:25 PM (IST)

इंदौर में शराब दुकान के पास बने अवैध अहाते का वीडियो बनाने पहुंची महिलाओं से धक्का-मुक्की, मोबाइल भी छीना
अवैध अहाते से परेशान महिलाएं वीडियो बनाने पहुंची थीं। – एआई इमेज

HighLights

  1. दुकान में काम करने वाले लड़के ने कविता रोकड़े का मोबाइल छीन लिया
  2. रहवासियों का कहना है कि शराबी गाड़ियां खड़ी कर रास्ता रोकते हैं
  3. पहले भी कलेक्टर से शिकायत की गई, यहां से शराब दुकान हटाने की मांग

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर में बंगाली चौराहे पर शराब दुकान के पास अवैध अहाता चलने का आरोप क्षेत्र के रहवासियों ने लगाया है। इससे लगी मल्टी की महिलाएं जब अवैध अहाते का वीडियो बनाने पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने उनसे विवाद करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान उनके हाथ से मोबाइल भी छीन लिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और मामला शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक शराब दुकान के पास जो अवैध अहाता चल रहा है उसके करीब ही किशकिंधा अपार्टमेंट है। इसमें 20 से ज्यादा परिवार रहते हैं। यहां रहने वाली महिलाओं का आरोप है कि शराब पीने आने वाले रास्ते में ही गाड़‍ियां खड़ी कर देते हैं। इसके साथ ही आए दिन शराबी यहां नशे में घूमते रहते हैं। ऐसे में यहां से निकलना परेशानी भरा होता है। कई बार शराबी रास्ते से निकलती महिलाओं पर कमेंट भी करते हैं।

कलेक्टर से भी की गई थी शिकायत

बिल्डिंग में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे पहले भी यहां अवैध अहाता चलने की शिकायत कलेक्टर से कर चुके हैं। इसके साथ ही शराब की दुकान को भी हटाने की मांग की गई। महिलाओं का कहना है कि जब वे वीडियो बनाने के लिए पहुंचे तो दुकान में काम करने वाले लड़के ने कविता रोकड़े का मोबाइल छीन लिया। इस दौरान महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।

हंगामें की खबर पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के समझाकर मामला शांत कराया गया। महिलाओं का कहना है कि अहाते की वजह से उनके आने-जाने के रास्ते में अतिक्रमण हो गया है। जिससे उन्हें यहां से गुजरने में रोज समस्या का सामना करना पड़ता है।

Source link
#इदर #म #शरब #दकन #क #पस #बन #अवध #अहत #क #वडय #बनन #पहच #महलओ #स #धककमकक #मबइल #भ #छन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *