ई-रिक्शा से रिटायर शिक्षक की बेटी के आभूषण चोरी हो गए। मामला दो थानों के बीच झूलता रहा और 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई। चोरी आभूषण की कीमत 25 लाख से ज्य…और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ई-रिक्शा से रिटायर शिक्षक की बेटी के आभूषण चोरी हो गए। मामला दो थानों के बीच झूलता रहा और 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई। चोरी आभूषण की कीमत 25 लाख से ज्यादा बताई गई है। पुलिस ने तो कम ही बताया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक चालक का चेहरा सामने आया है।
लसूड़िया पुलिस ने बुधवार को 60 वर्षीय पवन पुत्र बद्रीलाल की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया। पवन रिटायर शिक्षक हैं। 19 जुलाई को बेटी खुशबू को ससुराल में छोड़ने के लिए रवाना हुए थे। 20 जुलाई को इंदौर पहुंचे और शेयरिंग (ई-रिक्शा) रिक्शा में बैठ गए। रास्ते में सूटकेस से बदमाशों ने खुशबू का हार, करधनी, बिछिया, चेन, झुमका, बाली, बाला, कंगन, मंगलसूत्र, कुंडल, नथ सहित करीब 25 लाख रुपये कीमती आभूषण चोरी कर लिए।
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
पिता-पुत्री लसूड़िया थाने पहुंचे तो घटना की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने कहा रिक्शा छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से लिया था। रिपोर्ट भी उसी थाने में होगी। छोटी ग्वालटोली थाने आए तो पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल स्कीम-78 का बता कर रवाना कर दिया। वकील की सहायता से थाने में आवेदन दिया गया। बुधवार रात लसूड़िया पुलिस ने कायमी कर ली।
रास्ते में उतार कर भागे, घर जाकर देखे आभूषण
पवन ने पुलिस को बताया वह स्टेशन के बाहर दामाद का इंतजार कर रहे थे। एक युवक रिक्शा लेकर आया और उसने स्कीम-78 जाने का पूछा। रिक्शा में सवारी पहले ही बैठी थी। चालक ने पवन को आगे बैठाया और खुशबू पीछे बैठी। सूटकेस पीछे रखवा दिया। स्कीम-78 में भोजनालय के सामने उतार कर रवाना हो गए। पवन और खुशबू ने घर जाकर सूटकेस देखा तो आभूषण गायब मिले।
Source link
#इदर #म #शयरग #ईरकश #म #लख #क #गहन #चर #सम #ववद #म #दन #तक #थन #म #भटक #पडत


