इंदौर में सुपारी देकर हत्या करवाने वाला गुंडा साथियों के साथ नागपुर से गिरफ्तार

इंदौर में सुपारी देकर हत्या करवाने वाला गुंडा साथियों के साथ नागपुर से गिरफ्तार

भारती से प्रेम प्रसंग भी चलने लगा था। उधर राहुल ने नवीन के एक अन्य दुश्मन राजू गुगले खटिक को भी शामिल कर लिया। नवीन ने राजू के भाई की हत्या कर दी थी। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 07:05:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 07:09:00 PM (IST)

इंदौर में सुपारी देकर हत्या करवाने वाला गुंडा साथियों के साथ नागपुर से गिरफ्तार
गुंडा साथियों के साथ नागपुर से गिरफ्तार।

HighLights

  1. 15 लाख रुपये में हत्या का ठेका कबूला।
  2. पुलिस ने पांच लाख रुपये कैश भी पकड़े।
  3. गुंडा साथियों के साथ नागपुर से गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। केट रोड़ पर नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपित राहुल मराठा सहित तीन आरोपितों को राऊ पुलिस ने पकड़ा है। आरोपितों ने 15 लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या करवाना स्वीकारा है। पुलिस ने सुपारी के 5 लाख रुपये कैश भी जब्त कर लिए है। मामले में चार आरोपितों को पूर्व में पकड़ लिया गया था।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार 12 अप्रेल को नखराली ढाणी के समीप नवीन पुत्र गोपाल कृष्ण पाटीदार निवासी रंगवासा का शव मिला था।उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। मूलत:उज्जैन निवासी नवीन हत्या का मुलजिम रह चुका था और इंदौर बस गया था।

पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और काॅल डिटेल के आधार पर मुकेश कुमावत(उज्जैन) और देवास के अजय धोलपुरिया,श्रीराम बलाई और नवीन की पत्नी भारती को गिरफ्तार किया। पूछताछ में भारती ने बताया उसका उज्जैन के कुख्यात गुंडे राहुल उईके उर्फ राहुल मराठा से प्रेम संबंध है।

उसने राहुल के साथ मिलकर हत्या की साजिश की थी। मंगलवार को राऊ पुलिस ने राहुल को भी नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया नवीन के साथ आपराधिक मामलों में शामिल रहा था। एक बार उसने मुखबीरी कर पुलिस को पकड़वा दिया था। इस कारण उससे दुश्मनी हो गई थी।

भारती से प्रेम प्रसंग भी चलने लगा था। उधर राहुल ने नवीन के एक अन्य दुश्मन राजू गुगले खटिक को भी शामिल कर लिया। नवीन ने राजू के भाई की हत्या कर दी थी। वह उससे बदला लेना चाहता था। राजू ने इस काम के लिए 15 लाख रुपये में ठेका दिया था।

राहुल ने मुकेश कुमावत से डील की और गोली मारने के लिए अजय व श्रीराम बलाई को बुलाया। डीसीपी के अनुसार पुलिस ने मामले में राहुल मराठा निवासी देसाई नगर उज्जैन,राजू गुगले निवासी वल्लभनगर उज्जैन और शुभम मदरोशियां निवासी देसाई नगर उज्जैन को गिरफ्तार किया है। राहुल ने मुंबई,गोवा,खाटू श्याम सहित विभिन्न शहरों में फरारी काटी है। उसके विरुद्ध 20 आपराधिक मामले दर्ज है।

www.naidunia.com
#इदर #म #सपर #दकर #हतय #करवन #वल #गड #सथय #क #सथ #नगपर #स #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *