इंदौर में हत्याकांड : बच्चा बोला- पापा ने दीदी को डुबाकर मारा, मैं झाड़ियों के सहारे मरने की एक्टिंग कर बच निकला

इंदौर में हत्याकांड : बच्चा बोला- पापा ने दीदी को डुबाकर मारा, मैं झाड़ियों के सहारे मरने की एक्टिंग कर बच निकला

Indore Murder News: इंदौर के झलारिया गांव में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर बेटी और बेटे को तालाब में फेंका। बेटी की मौत, बेटा जान बचाकर बाहर निकला।

Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 02:21:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 02:30:58 PM (IST)

इंदौर में हत्याकांड : बच्चा बोला- पापा ने दीदी को डुबाकर मारा, मैं झाड़ियों के सहारे मरने की एक्टिंग कर बच निकला
आरोपी सुनील चौहान, उसकी पत्नी अनीता, बेटी माही और बेटा अजय।

HighLights

  1. पत्नी को बर्थडे पार्टी के बहाने ले गया और चाकू मारा
  2. 10 साल की बेटी की डूबने से हो गई मौत
  3. बेटे को जिंदा देखकर चौक गया पिता

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेरे पापा ने पहले मम्मी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मुझे उनके रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। इसके बाद पापा घर आए और कहा कि मम्मी के पास चलना है। दीदी माही और मुझे बाइक से तालाब के पास ले गया। दीदी को गोद में बैठाकर गहरे पानी में ले गया और छोड़कर बाहर आ गया।

दीदी की डूबने से मौत हो गई। मुझे भी मरने के लिए तालाब में फेंक दिया था। पाल के पास पानी गहरा नहीं था।मैंने झाड़ियां पकड़ लीं और डूबने की एक्टिंग की। बाद में पेड़ की आड़ में जाकर छुप गया। आठ वर्षीय अजय ने पुलिस को यह बताते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।

उसने बताया कि पिता के जाने के बाद वह बाहर आया तो गांव में रहने वाले अंकल मिले। उसने उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। एक आंटी ने उसके गीले कपड़े बदले और वह पुलिसवालों के साथ दीदी को ढूंढने गया। अजय के अनुसार उसकी दीदी माही की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

बेटे को जिंदा देखकर चौंका आरोपित

पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील किसी भी कीमत पर परिवार को खत्म करना चाहता था। उसने थाने में अजय को देखा तो चौंक गया। उसने पुलिसवालों से पूछा कि यह कैसे बच गया। इसे तो मैंने डुबोकर मार दिया था। पुलिसकर्मियों ने उसे बताया कि अजय किस तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला।

इस पर अजय ने कहा कि इसकी भगवान ने मदद की है। इसकी मौत मेरे हाथ से नहीं लिखी होगी। आरोपित ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह खुद भी आत्महत्या करना चाहता था। हालांकि पुलिस को उसकी इस बात पर विश्वास नहीं है। टीआई सहर्ष यादव के अनुसार सुनील को घर से करीब दो किलोमीटर दूर से पकड़ा गया है।

जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले गया था आरोपी

घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे की है। आरोपित सुनील रामअवतार चौहान निवासी झलारिया है। आरोप है कि रात करीब 9:30 बजे वह अनिता को जन्मदिन की पार्टी के बहाने खेत की ओर ले गया। वहां उसने पहले अनिता को मारा, इसके बाद दोनों बच्चों को हिंगोरिया में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद सुनील घर से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे घर से करीब दो किलोमीटर दूर से गिरफ्तार किया। घटनास्थल से धारदार कटर बरामद किया गया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया गया है।

टाइम लाइन

  • रात 8:30 बजे : खाना खाने के दौरान अनिता और सुनील के बीच कहासुनी हुई।
  • रात 9:30 बजे : सुनील अनिता को जन्मदिन की पार्टी के बहाने खेत की ओर ले गया और उसकी हत्या कर दी।
  • रात 10 बजे : सुनील घर आया और दोनों बच्चों को बाइक से हिंगोरिया तालाब के पास ले गया।
  • रात 10:20 बजे : सुनील ने माही और अजय को तालाब में फेंक दिया।
  • रात 11 बजे : अजय किसी तरह तालाब से बाहर निकलकर गांव पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
  • रात 3:30 बजे : पुलिस और एसडीईआरएफ ने तालाब से माही का शव निकाला।
  • सुबह 4 बजे : पुलिस ने खेत से अनिता का शव बरामद किया। (जैसा आरोपित सुनील के आठ वर्षीय बेटे अजय ने पुलिस को बताया)

यह भी पढ़ें- चाकू घोंपा, फिर तालाब में फेंकी लाश; भोपाल में 7 दिन बाद टैटू से हुई पहचान, अंग निकालने वाले गिरोह पर भी गहराया शक

Source link
#इदर #म #हतयकड #बचच #बल #पप #न #दद #क #डबकर #मर #म #झडय #क #सहर #मरन #क #एकटग #कर #बच #नकल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *