इंदौर में हनीट्रैप: नेताओं के अश्लील वीडियो बनाकर करोड़ों रुपये वसूल चुकी रेशू

इंदौर में हनीट्रैप: नेताओं के अश्लील वीडियो बनाकर करोड़ों रुपये वसूल चुकी रेशू

रेशू ने दीपावली पर दिल्ली के नेता से डेढ़ करोड़ रुपये की वसूली की, जिससे लग्जरी कार खरीदी और प्रापर्टी में निवेश किया। इसके बाद निमाड़ क्षेत्र के नेता …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 01:24:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 01:24:10 PM (IST)

इंदौर में हनीट्रैप: नेताओं के अश्लील वीडियो बनाकर करोड़ों रुपये वसूल चुकी रेशू
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सात साल पुराने स्कैंडल से भी खतरनाक है हनीट्रैप का ताजा मामला
  2. श्वेता जैन की करीबी युवती रेशू कांग्रेस नेता को भी भेज रही थी फोटो-वीडियो
  3. दीपावली पर दिल्ली के नेता से 1.50 करोड़ रुपये वसूले, अब तक पांच गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने हनीट्रैप के नए मामले का पर्दाफाश किया है जो सात साल पुराने स्कैंडल से भी खतरनाक है। गिरोह की सरगना श्वेता विजय जैन ने इस बार दिल्ली के नेताओं को भी उलझाने का प्रयास किया।

मंगलवार को पुलिस पूछताछ में उसने रेशू नामक लड़की नाम लिया, जो आसानी से नेताओं तक पकड़ बना लेती थी। रेशू ने दीपावली पर दिल्ली के नेता से डेढ़ करोड़ रुपये की वसूली की, जिससे लग्जरी कार खरीदी और प्रापर्टी में निवेश किया। इसके बाद निमाड़ क्षेत्र के नेताओं के वीडियो बनाने लगी। पुलिस रेशू की तलाश में जुटी है।

श्वेता ने पुलिस को बताया कि कांग्रेस का एक बड़ा नेता रेशू के संपर्क में है, रेशू के साथ बने उसके वीडियो श्वेता के पास पहुंचे हैं। उसने इस बारे में अलका से बताया और दोनों ने रुपये वसूलने की साजिश बनाई लेकिन सफल नहीं हुईं। इसके बाद अलका ने इंटेलिजेंस में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा से संपर्क किया और वीडियो भेजकर पूछा कि इनका कैसे इस्तेमाल करें।

चारों लोग मिलकर प्रापर्टी खरीदने-बेचने के बहाने चिंटू को उलझाने लगे

अलका विनोद को जीजा कहती है। बाद में लाखन चौधरी की एंट्री हुई, चारों लोग मिलकर प्रापर्टी खरीदने-बेचने के बहाने चिंटू को उलझाने लगे। पुलिस अब आरोपितों के मोबाइल-लैपटाप में सेव वीडियो जब्त करने में जुटी है। अधिकारी इन्हें एआइ के तैयार वीडियो बता रहे हैं। उनके अनुसार श्वेता के पास 2019 में बने वीडियो और नेता-अफसरों की निजी जानकारी भी है। पुलिस को शक है वह पुराना डेटा भी इस्तेमाल कर सकती है।

भाजपा नेता, प्रधान आरक्षक सहित पांच गिरफ्तार

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार पुलिस ने शराब कारोबारी हितेंद्र चौहान से वसूली के मामले में श्वेता जैन (भोपाल), अलका दीक्षित (द्वारकापुरी), जयदीप दीक्षित (द्वारकापुरी), लाखन चौधरी (खंडवा, पीथमपुर) और जितेंद्र पुरोहित (देवास) को कोर्ट में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपित लाखन चौधरी खंडवा (पीथमपुर) का भाजपा पदाधिकारी है। वह दो साल से अलका के संपर्क में था और प्रापर्टी की आड़ में शिकार तलाशता था। चिंटू को फंसाने के बाद अलका ने प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा से सलाह ली और फोटो साझा किए। देवास का जितेंद्र पुरोहित भी अलका के संपर्क में रहा है, जो खुद को मीडियाकर्मी बताता है। वहीं श्वेता ने पुलिस को बताया कि अलका से उसकी दोस्ती जेल में हुई थी। अलका अनैतिक कारोबार में लिप्त रही है। बाद में उसके इशारे पर लोगों को फंसाने लगी।

#इदर #म #हनटरप #नतओ #क #अशलल #वडय #बनकर #करड #रपय #वसल #चक #रश

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *