इंदौर में हनी ट्रैप के आरोपितों पर संगठित अपराध का केस, मास्टरमाइंड अलका और उसके बेटे जयदीप का दोबारा रिमांड मांगा

इंदौर में हनी ट्रैप के आरोपितों पर संगठित अपराध का केस, मास्टरमाइंड अलका और उसके बेटे जयदीप का दोबारा रिमांड मांगा

हितेंद्र को अश्लील फोटो और वीडियो की धमकी देकर आरोपितों ने एक करोड़ रुपये मांगे थे। पुलिस ने सभी के फोन जब्त कर लिए। घर में अनुबंध पत्र, पेन ड्राइव और …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 11:19:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 11:24:25 PM (IST)

इंदौर में हनी ट्रैप के आरोपितों पर संगठित अपराध का केस, मास्टरमाइंड अलका और उसके बेटे जयदीप का दोबारा रिमांड मांगा
इंदौर में हनीट्रैप का मामला।

HighLights

  1. डीसीपी बोले-एसआईटी फिर करेगी पूछताछ।
  2. गिरोह में अलका ने छिपाई थी कुछ बातें।
  3. सभी सदस्यों को अलग-अलग काम बांटे थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शराब व्यवसायी हितेंद्रसिंह उर्फ चिंटू ठाकुर को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह पर एसआइटी ने संगठित अपराध की धारा लगाई है। पुलिस का दावा है कि आरोपित संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। गैंग के प्रत्येक सदस्य का काम बंटा हुआ था। उधर विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हनी ट्रैप की मास्टरमाइंड अलका दीक्षित और उसके बेटे जयदीप का बुधवार को कोर्ट से दोबारा रिमांड मांगा है।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार, आरोपित श्वेता जैन (भोपाल), रेशू चौधरी (सागर), लाखन चौधरी (पीथमपुर), अलका दीक्षित (द्वारकापुरी), जयदीप दीक्षित (द्वारकापुरी), विनोद शर्मा (राजेंद्र नगर) और जितेंद्र पुरोहित (देवास) फिलहाल जेल में बंद हैं।

हितेंद्र को अश्लील फोटो और वीडियो की धमकी देकर आरोपितों ने एक करोड़ रुपये मांगे थे। पुलिस ने सभी के फोन जब्त कर लिए। घर में अनुबंध पत्र, पेन ड्राइव और चार्जर मिला है। डीसीपी के अनुसार गिरोह में महिलाओं का काम व्यापारियों-नेताओं को फंसाना था।

पुलिसकर्मी विनोद कानूनी सलाह देता था और जितेंद्र स्वयं को पत्रकार बताकर रुपयों की मांग करता था। यानी पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित हो रहा था। डीसीपी के मुताबिक अलका ने कुछ बातें छुपाई हैं, जिसका सत्यापन करने और सामग्री जब्त करने के लिए दोनों का रिमांड मांगा गया है।

लारेंस गैंग : मोबाइल की जांच करेंगे फोरेंसिक एक्सपर्ट

बिल्डर विवेक दम्मानी को धमका कर पांच करोड़ रुपये की मांग करने वाले आरोपितों के फोन की साइबर एक्सपर्ट जांच करेंगे। क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने आरोपितों के फोन फोरेंसिक लैब भिजवा दिए हैं।

डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपित राजपालसिंह, राहुल उर्फ बाबा, सोनू उर्फ रितेश खंगार, कुलदीप चौहान, सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा और नाना उर्फ रोहित बर्रा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने मोबाइल से महत्वपूर्ण डेटा डिलीट कर दिए हैं।

www.naidunia.com
#इदर #म #हन #टरप #क #आरपत #पर #सगठत #अपरध #क #कस #मसटरमइड #अलक #और #उसक #बट #जयदप #क #दबर #रमड #मग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *