इंदौर में हवा में चक्कर काटकर भोपाल डायवर्ट हुई हैदराबाद फ्लाइट, रीवा और जबलपुर उड़ान निरस्त

इंदौर में हवा में चक्कर काटकर भोपाल डायवर्ट हुई हैदराबाद फ्लाइट, रीवा और जबलपुर उड़ान निरस्त

खराब मौसम का असर अन्य उड़ानों पर भी दिखाई दिया। इंदौर से जाने वाली आधा दर्जन उड़ानें देरी से संचालित हुई। मुंबई की तीन, हैदराबाद, जयपुर और नागपुर सहित…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 09:43:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 09:43:33 PM (IST)

इंदौर में हवा में चक्कर काटकर भोपाल डायवर्ट हुई हैदराबाद फ्लाइट, रीवा और जबलपुर उड़ान निरस्त
इंदौर एयरपोर्ट पर मौसम और तकनीकी खराबी की मार।

HighLights

  1. इंदौर एयरपोर्ट पर मौसम और तकनीकी खराबी की मार
  2. रीवा-जबलपुर फ्लाइट्स रद्द, आधा दर्जन उड़ानें भी लेट
  3. उड़ानें निरस्त होने पर यात्रियों ने जताया भारी आक्रोश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर सोमवार शाम को अचानक तेज बारिश के कारण हैदराबाद उड़ान की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान 3.45 बजे इंदौर के आसमान में पहुंच गया था और लैंडिंग के दौरान तेज बारिश हो रही थी।

विमान ने लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विफल रहने पर विमान को भोपाल डायवर्ट किया गया। मौसम साफ होने के बाद विमान इंदौर वापस आया। वहीं रीवा और जबलपुर उड़ान निरस्त रही, इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने उड़ान निरस्त होने पर नाराजगी जताई।

विमान में आई खराबी

इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे आने वाली जबलपुर उड़ान नहीं आ सकी। इसके कारण इंदौर से जाने वाली उड़ान 3.40 भी निरस्त कर दी गई। जानकारी के अनुसार हैदराबाद से जबलपुर आकर यही विमान इंदौर आता है। सोमवार को विमान में खराबी सामने आने के बाद उसे इंदौर के लिए रवाना नहीं किया जा सका।

इंडिगो की उड़ान 6ई 7315 सोमवार सुबह हैदराबाद से जबलपुर पहुंची थी। यहां से करीब 45 यात्रियों को लेकर उड़ान को इंदौर रवाना होना था। तकनीकी खराबी के कारण उड़ान निरस्त कर दी गई। वहीं इंदौर से रीवा जाने और आने वाली उड़ानें भी सोमवार को निरस्त रही। यह उड़ान इंदौर से सुबह 11.25 बजे जाती है और दोपहर 3.20 बजे वापस आती है।

Source link
#इदर #म #हव #म #चककर #कटकर #भपल #डयवरट #हई #हदरबद #फलइट #रव #और #जबलपर #उडन #नरसत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *