इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हाथी के हमले में घायल ऑटो ड्राइवर विजय राव की मौत हो गई।
इंदौर के चंदन नगर थाना इलाके में शनिवार को हाथी के हमले में घायल हुए ऑटो रिक्शा ड्राइवर की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि हाथी को गुड़ खिलाते समय उसने अचानक हमला कर दिया। इसके बाद हाथी ने उसे सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और पैर रख दिया। घटना के समय ऑटो ड्राइवर शराब के नशे में था।
पुलिस के मुताबिक, घटना राज नगर पुलिस चौकी के पास की है। यहां 49 वर्षीय विजय पुत्र लक्ष्मण राव होलकर को हाथी ने घायल कर दिया था। उन्हें पहले उपचार के लिए जिला अस्पताल और फिर वर्मा यूनियन अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हाथी को उज्जैन से इंदौर एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए महावत लेकर पहुंचे थे। शनिवार को वह उसे इलाके में घुमाकर भिक्षावृत्ति कर रहे थे। इसी दौरान ऑटो ड्राइवर लक्ष्मण ने उन्हें पुलिस चौकी के पास रोका। वहां हाथी को गुड़ खिलाने लगा, तभी हाथी भड़क गया और उसने अचानक हमला कर दिया।
लक्ष्मण के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। वहीं, भाई और अन्य परिवार के सदस्य भी नजदीक ही रहते हैं। चंदन नगर पुलिस ने इस मामले में महावत को हिरासत में ले लिया है।
Source link
#इदर #म #हथ #न #ल #ऑट #डरइवर #क #जन #गड #खलत #समय #सड #स #उठकर #पटक #और #पर #स #दब #दय #महवत #हरसत #म #Indore #News



