तेजसिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह काम के लिए इंदौर आया था। उसकी पत्नी और पांच महीने का बच्चा भी साथ में था। तेजसिंह की मौत के बाद रहवासियों में…और पढ़ें

HighLights
- होटलकर्मी की चाकू घोंपकर हत्या की और कोर्ट में सरेंडर हो गए।
- इंदौर की पुलिस नाकाम। भजन सुनकर घर लौट रहा था तेजसिंह।
- दो महीने पूर्व ही पत्नी बच्चों को लेकर रोजी की तलाश में आया था।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ललितपुर से रोजी रोटी कमाने आए तेजसिंह की बदमाशों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। तेजसिंह भजन सुनकर घर की तरफ जा रहा था। वारदात के बाद भी पुलिस आरोपितों को नहीं पकड़ सकी और चार बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
हीरा नगर पुलिस के अनुसार रविवार रात तेजसिंह पुत्र प्यारलाल खाटू श्याम मंदिर के समीप हमला हुआ था। वह रात एक बजे भजन सुनकर घर लौट रहा था। गाड़ी टकराने की बात पर आरोपितों ने विवाद किया और तेजसिंह पर चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर अवस्था में तेजसिंह को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन मंगलवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार तेजसिंह ललितपुर(उप्र) का रहने वाला था। वह पत्नी और बेटे को लेकर काम की तलाश में आया था। तेजसिंह एक रेस्त्रां में काम करता था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और रहवासियों की सहायता से आरोपित विशाल,कल्ला उर्फ हंसराज,नवरतन उर्फ गब्बू और देवराम को चिन्हित किया मगर हाथ नहीं आए। बुधवार को आरोपितों ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। टीआई सुशील पटेल के अनुसार आरोपित कबीटखेड़ी क्षेत्र के रहने वाले है और आपस में रिश्तेदार है।
पांच माह के बच्चे से पिता का साया उठा
तेजसिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह काम के लिए इंदौर आया था। उसकी पत्नी और पांच महीने का बच्चा भी साथ में था। तेजसिंह की मौत के बाद रहवासियों में आक्रोश है। क्षेत्र में पहले भी अपराध हो चुके है। शराबी और ड्रग्स का नशा करने वालों से रहवासी परेशान है।
Source link
#इदर #म #हटलकरम #क #चक #घपकर #सररह #हतय #क #और #करट #म #सरडर #ह #गए #बदमश


