इंदौर में होटल-रेस्टारेंट की रसोई में गंदगी का खेल, मिले चूहे के निशान और कॉस्मेटिक गुलाब जल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में होटल-रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों की रसोई में स्वच्छता के दावों की हकीकत जांच में सामने आने लगी है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की दो दिन चली कार्रवाई में कहीं किचन में गंदगी मिली तो कहीं चूहों के निशान, टूटी जालियां और खुले डस्टबिन मिले।

खंडवा रोड के एक रेस्टोरेंट में कॉस्मेटिक उपयोग के लिए बने गुलाब जल का खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल होता मिला। विभाग ने दो दिनों में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आठ से खाद्य नमूने लिए हैं।

यहां मिली जांच में कमियां

आरंभ रेस्टोरेंट :- सपना-संगीता रोड स्थित आरंभ रेस्टोरेंट के किचन का ड्रेनेज सिस्टम खराब था, पानी निकासी की समस्या थी और चुहों के निशान मिले। प्रभावी पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था नहीं थी। खिड़कियों की जालियां टूटी थीं, खुले डस्टबिन रखे थे और खाद्य कर्मियों के मेडिकल व पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले।

पंडित जी ढाबा :- खंडवा रोड स्थित पंडित जी ढाबा एंड रेस्टोरेंट की जांच में मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं मिले। साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

कारवां रेस्टोरेंट :- कारवां रेस्टोरेंट में खाद्य कर्मी का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं मिला। जांच में कास्मेटिक उपयोग के लिए निर्मित गुलाबजल का खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट कराया।पनीर और स्टार्च के नमूने लिए गए।

आदर्श रेस्टोरेंट :- खंडवा रोड स्थित आदर्श रेस्टोरेंट में सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं मिली।

बीकानेर वाला :- आरएनटी मार्केट स्थित बीकानेर वाला के किचन में गंदगी मिलने पर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए। पनीर और खमण के नमूने लिए।

बर्गर फार्म्स :- स्कीम नंबर 78, द हब, विजयनगर स्थित बर्गर फार्म्स में स्वच्छता और हाइजीन के निर्देश दिए।

होटल माला :- साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उबले मूंगफली दाना और बेसन के नमूने लिए गए।

नाकोड़ा एवरफ्रेश :- संविद नगर-कनाड़िया रोड स्थित नाकोड़ा एवरफ्रेश से लूज कुकीज का नमूना जांच के लिए लिया।

यह भी पढ़ें- इंदौर के 5 स्टार सयाजी होटल पर बड़ा एक्शन, दोनों किचन और बेकरी सील, रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित

Source link
#इदर #म #हटलरसटरट #क #रसई #म #गदग #क #खल #मल #चह #क #नशन #और #कसमटक #गलब #जल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *