अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित 150 वर्ष पुराने मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी साम …और पढ़ें

HighLights
- अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित 150 वर्ष पुराने मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
- घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मंदिर का चौकीदार हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है
- पुलिस ने आरोपी चौकीदार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित 150 वर्ष पुराने मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मंदिर का चौकीदार मुकेश शर्मा ट्रस्टी पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी चौकीदार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
एसीपी शिवेंदु जोशी के अनुसार, वारदात मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मुकेश शर्मा शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में मंदिर परिसर में विवाद करता रहता था।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने कैलाश मोदी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा हत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बदमाश ने करीब 31 बार प्रहार किया और मोदी की हत्या कर दी ।
उस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है ।
बुजुर्ग के गिरने के बाद भी नहीं रुका और लगातार डंडे से हमला करता रहा
सीसीटीवी फुटेज में विवाद के बाद चौकीदार मुकेश शर्मा डंडा लेकर आते हुए और बुजुर्ग ट्रस्टी कैलाश मोदी पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मुकेश शर्मा डंडे से कैलाश मोदी पर हमला करता रहा। डंडे से लगातार सिर पर भी मुकेश शर्मा ने वार किए। बुजुर्ग के गिरने के बाद भी मुकेश रुका नहीं और लगातार डंडे से हमला करता रहा। वहीं बुजुर्ग के सिर पर भी उसने लगातार वार किए। इस हमले से बुजुर्ग मौके पर ही गिर गए और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया।
Source link
#इदर #म #वरष #परन #मदर #क #बजरग #टरसट #क #डड #स #पटपटकर #हतय #चकदर #गरफतर


