मेरे 18 वर्षीय बेटे अमरेश पर श्वानों ने हमला किया। वह घर से बाहर निकला था, तभी उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से उसे बचाया गया। …और पढ़ें

HighLights
- 18 वर्षीय युवक को चार कुत्तों ने घेरा और उस पर हमला किया
- क्षेत्र के भगवानदीन नगर, मनीष बाग, जानकी नगर में बड़ी संख्या में श्वान हो गए है
- ये कुत्ते यहां दिनभर झुंड बनाकर घूमते रहते हैं और आने-जाने वालों पर लपकते रहते हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नवलखा क्षेत्र स्थित में मनीष बाग कॉलोनी उद्यान के पास बुधवार को 18 वर्षीय युवक को चार कुत्तों ने घेरा और उस पर हमला किया, जिसके कारण वह जख्मी हो गया है।
दाल मिल व्यवसायी अभय कुमार अग्रवाल ने बताया कि हाल ही सुप्रीम कोर्ट का श्वानों के संबंध में फैसला आया है, इसके अगले ही दिन मेरे परिवार में घटना हुई। मेरे 18 वर्षीय बेटे अमरेश पर श्वानों ने हमला किया। वह घर से बाहर निकला था, तभी उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से उसे बचाया गया।
परिवार के पांच सदस्यों को काट चुके हैं
इसके पहले मेरी पत्नी, ड्राइवर सहित पांच पारिवारिक सदस्यों को यह शिकार बना चुके हैं। क्षेत्र के भगवानदीन नगर, मनीष बाग, जानकी नगर में बड़ी संख्या में श्वान हो गए है। ये कुत्ते यहां दिनभर झुंड बनाकर घूमते रहते हैं और आने-जाने वालों पर लपकते रहते हैं। कई लोगों को गंभीर जख्मी कर चुके हैं। हालात यह है कि हमारा घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रात के समय इनका आतंक ओर बढ़ जाता है। इनके अचानक लपकने से वाहन चालकों का वाहनों पर नियंत्रण खो जाता है, ऐसे में भी हादसे होने की आशंका है।
कई बार शिकायत, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं
दाल मिल व्यवसायी अभय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। अभी 24 अप्रैल को भी शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्वान आ गए है। आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा दूसरी जगह से पैसे लेकर श्वानों को हमारे क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई इन्हें पकड़ने तक नहीं आता है। हमारा पूरा क्षेत्र इससे परेशान है। जिम्मेदारों द्वारा बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये तभी जागेंगे, जब यहां कोई बड़ा हादसा होगा। कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
उज्जैन में चार महीने में 3300 से ज्यादा डॉग बाइट के केस, महाकाल मंदिर में भी कुत्तों के झुंड बने खतरा
www.naidunia.com
#इदर #म #वरषय #यवक #पर #कतत #न #कय #हमल #हआ #घयल #आसपस #क #लग #न #बचय


