इंदौर में 26 अगस्त तक पानी का संकट, शहर के 20 इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, 1200 एमएम पाइप लाइन में हुआ लीकेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बिलावली घाटी में 1200 एमएम पाइप लाइन में हुए लीकेज को सुधारने के लिए नगर निगम 25 अगस्त को 24 घंटे का शटडाउन लेगा। इस वजह से शहर की 20 टंकियां नहीं भराएंगी। इन टंकियों से जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है उन क्षेत्रों में 26 अगस्त को जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ ही राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे पुरानी पाइप लाइन में लीकेज सुधार, इंटर कनेक्शन कार्य और वॉल्व बदलने का काम भी किया जाएगा।

सुधार के लिए 24 घंटे का शटडाउन

नगर निगम के जल प्रदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक निगम ने आवश्यक सुधार और इंटर कनेक्शन कार्य एक साथ पूरा करने के उद्देश्य से 25 अगस्त 2026 को 24 का शटडाउन लेगा। महूनाका क्षेत्र में 250 एमएम का वाल्व भी खराब हो गया है। इस वजह से जोन 12 में होने वाला सीधा जलप्रदाय भी प्रभावित होगा।

जलापूर्ति रहेगी बाधित

शटडाउन के दौरान वॉल्व बदलने के साथ-साथ, बिलावली घाटी में 1200 एमएम पाइप लाइन में हुए लीकेज सुधार, राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे पुरानी पाइप लाइन में हुआ लीकेज और इंटर कनेक्शन का काम किया जाएगा। शटडाउन के कारण पानी की 20 टंकियां पूरी तरह नहीं भर पाएंगी। इसके चलते 26 अगस्त 2026 को इन टंकियों से जलापूर्ति बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें- होटल में हिंदू युवती के साथ मिले दो युवक, करणी सेना कार्यकताओं ने पुलिस को सौंपा, एक चकमा देकर फरार

इन टंकियों से संबंधित क्षेत्रों में प्रभावित रहेगा जलप्रदाय

अन्नपूर्णा, स्कीम 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा, नरवल, अगरबत्ती, कुशवाह मोहल्ला, टीगरिया, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हाराश्रम, गांधी हाल, भक्त प्रह्लाद नगर, एमओजी लाइन, जयहिन्द नगर।

Source link
#इदर #म #अगसत #तक #पन #क #सकट #शहर #क #इलक #म #परभवत #रहग #जलपरत #एमएम #पइप #लइन #म #हआ #लकज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *