इंदौर में 35 से ज्यादा केस वाला लिस्टेड बदमाश गिरफ्तार, प्लॉटों पर कब्जा कर रंगदारी वसूलता था कुख्यात मुख्तियार

इंदौर में 35 से ज्यादा केस वाला लिस्टेड बदमाश गिरफ्तार, प्लॉटों पर कब्जा कर रंगदारी वसूलता था कुख्यात मुख्तियार

प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर टीन शेड और दुकानें बनाने तथा कब्जा छोड़ने के बदले प्लाट मालिकों से रकम मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने एक लिस्टेड बदमाश म…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 08:41:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 08:41:01 PM (IST)

इंदौर में 35 से ज्यादा केस वाला लिस्टेड बदमाश गिरफ्तार, प्लॉटों पर कब्जा कर रंगदारी वसूलता था कुख्यात मुख्तियार
35 से ज्यादा मुकदमों में लिस्टेड था मुख्तियार खान।

HighLights

  1. 35 से ज्यादा मुकदमों में लिस्टेड था मुख्तियार खान
  2. पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर बचता था बदमाश
  3. अवैध कब्जे और रंगदारी मामले में हुआ गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर टीन शेड और दुकानें बनाने तथा कब्जा छोड़ने के बदले प्लाट मालिकों से रकम मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने एक लिस्टेड बदमाश मुख्तियार खान को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित ने राधिका कुंज कालोनी स्थित प्लाटों पर अनधिकृत कब्जा कर वहां निर्माण करवा लिया था और उनका व्यावसायिक उपयोग करने लगा था। कब्जा छोड़ने के एवज में प्लाट मालिकों से अवैध राशि की मांग करता था।

35 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज

डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपित मुख्तियार खान निवासी एलआइजी एमआइजी थाने का सूदीबद्ध बदमाश है और उसके विरुद्ध 35 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

शिकायतों की जांच के बाद केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक राधिका कुंज कालोनी में प्लाटों पर अवैध कब्जे, टीन शेड और दुकानें बनाए जाने तथा कब्जा छोड़ने के बदले प्लाट मालिकों से रकम मांगने की शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर क्राइम ब्रांच थाने में गंभीर धाराओं में कायमी की गई।

निरीक्षक जितेंद्र यादव ने जांच की तो पता चला प्लाटों पर अनधिकृत तरीके से टीन शेड और दुकानें बनाकर उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। आरोपित पर प्लाटों मालिकों से कब्जा छोड़ने के बदले राशि की मांग करने और रकम नहीं देने पर धमकाने का भी आरोप है।

Source link
#इदर #म #स #जयद #कस #वल #लसटड #बदमश #गरफतर #पलट #पर #कबज #कर #रगदर #वसलत #थ #कखयत #मखतयर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *