लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान फर्म के गोदाम में सेफ-टी किट की 9360 किट…और पढ़ें

HighLights
- कार्रवाई के दौरान फर्म के गोदाम में सेफ-टी किट की 9360 किट मिलीं
- विभाग के अनुसार इनकी बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये है
- फर्म की ओर से कुछ ही विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत किए गए हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान फर्म के गोदाम में सेफ-टी किट की 9360 किट मिलीं।
संबंधित फर्मों और प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी गई है
विभाग के अनुसार इनकी बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये है। औषधि निरीक्षक योगेश गुप्ता, लोकेश गुप्ता और सारिका अग्रवाल की टीम ने फर्म के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड की जांच की। फर्म की ओर से कुछ ही विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत किए गए। उपलब्ध दस्तावेजों में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संबंधित बिल मिले। इनकी जानकारी मुख्यालय भोपाल भेजी गई। इसके बाद औषधि नियंत्रक के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संबंधित फर्मों और प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी गई है।
विभाग इन किट के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेजों और बिलों का सत्यापन कर रहा है
प्रारंभिक रिकॉर्ड की जांच में फर्म द्वारा करीब 1 लाख 75 हजार सेफ-टी किट की खरीद और बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब विभाग इन किट के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेजों और बिलों का सत्यापन कर रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किट किन जिलों और किन प्रतिष्ठानों तक पहुंची।
Source link
#इदर #म #लख #क #गरभपत #कट #मल #धरकठ #सथत #गदम #पर #हई #कररवई #स #मल #सरग


