राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने साउथ तोड़ा, चंद्रभागा स्थित विद्या गौड़ मंदिर से दौलतगंज की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण …और पढ़ें

HighLights
- सरकारी जमीन के हिस्से पर दुकान, गोडाउन और मकान बना लिए थे
- करीब 0.400 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई
- नगर निगम के अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाए गए
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शासकीय जमीन पर कब्जा कर दुकान-गोडाउन और मकान खड़े करने वालों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। साउथ तोड़ा स्थित 43 करोड़ मूल्य की सरकारी जमीन के अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। सुबह हुई कार्रवाई में 45 अवैध दुकान-गोदाम और दो मकान हटाए गए।
राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने साउथ तोड़ा, चंद्रभागा स्थित विद्या गौड़ मंदिर से दौलतगंज की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई कस्बा इंदौर स्थित सर्वे नंबर 358 की कुल 7.139 हेक्टेयर जमीन में से करीब 0.400 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ की गई।

भूमि की स्थिति का परीक्षण किया
मौके पर जांच के दौरान सामने आया कि सरकारी जमीन के हिस्से पर दुकान, गोडाउन और मकान बनाकर उसका उपयोग किया जा रहा था। इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई से पहले राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की स्थिति और सीमाओं का परीक्षण किया।
इसके बाद नगर निगम के अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाए गए। करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर लंबे समय से किए गए कब्जे को प्रशासन ने हटाकर अपने कब्जे में लिया है।
Source link
#इदर #म #करड #रपय #क #सरकर #जमन #स #हटय #अतकरमण #दकनगडउन #और #मकन #गरए


