इंदौर में 6 महीने में 357 नए एचआईवी मरीज, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों ने चौंकाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में चलाए जा रहे फर्स्ट-95 अभियान के तहत अप्रैल से सितंबर के महीने में 357 नए एचआइवी संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से 351 मरीजों को एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) से जोड़ दिया गया है, जिसका कुल 98.3 प्रतिशत है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में संचालित इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (आइसीटीसी केंद्रों) पर कुल 44,259 लोगों की जांच की गई, जिसमें नए मरीजों की पुष्टि हुई।

एमजीएम सेंटर पर सबसे कम जांच मिले सबसे ज्यादा मरीज

बीते छह महीनों में एमजीएम मेडिकल कालेज में हुई जांच में सबसे ज्यादा एचआइवी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें एक चौंकाने वाली बात यह है कि इस सेंटर में सिर्फ 1,152 लोगों की ही जांच की गई, जिसमें से 215 एचआइवी संक्रमित पाए गए। इनमें से 209 लोगों को एआरटी सेंटर से जोड़कर दवाएं शुरू की गई हैं, वहीं 6 लोग अब भी इलाज के लिए सेंटर से जुड़ना बाकी हैं।

यह भी पढ़ें- युवक की HIV रिपोर्ट पहले बताई पॉजिटिव, दोबारा जांच में आई नेगेटिव… दुर्ग जिला अस्पताल की लैब में बड़ी लापरवाही

जांच और संक्रमितों का केंद्रवार ब्योरा

जांच केंद्र कुल जांच संक्रमित मिले एआरटी से जुड़े उपचार से नहीं जुड़े

आईसीटीसी पीपीटीसीटी, एमवायएच 8,81 10 10 0

आईसीटीसी पीसी सेठी अस्पताल 4,259 17 17 0

आईसीटीसी डीएच इंदौर 5,135 24 24 0

आईसीटीसी मल्हारगंज पाली क्लिनिक 3,503 22 22 0

आईसीटीसी एमजीएम मेडिकल कॉलेज 1,152 215 209 6

आईसीटीसी अरबिंदो अस्पताल 4,130 16 16 0

आईसीटीसी इंडेक्स मेडिकल कॉलेज 3,074 12 12 0

आईसीटीसी सिविल अस्पताल महू 3,180 10 10 0

आईसीटीसी सीएचसी बेटमा 3,724 11 11 0

आईसीटीसी सीएचसी सांवेर 3,504 8 8 0

आईसीटीसी सीएचसी मानपुर 3,785 12 12 0

कुल 44,259 357 351 6

Source link
#इदर #म #महन #म #नए #एचआईव #मरज #एमजएम #मडकल #कलज #क #आकड #न #चकय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *