इंदौर में 9 अगस्त को रोपे जाएंगे एक लाख पौधे, इस वर्ष 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

इंदौर में 9 अगस्त को रोपे जाएंगे एक लाख पौधे, इस वर्ष 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

9 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा इंदौर नगर और ग्रामीण की संयु…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 09:31:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 09:31:44 AM (IST)

इंदौर में 9 अगस्त को रोपे जाएंगे एक लाख पौधे, इस वर्ष 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 9 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे
  2. कार्यक्रम को लेकर भाजपा इंदौर नगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक हुई
  3. इस वर्ष 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, इस बार 8 फीट के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि वर्षा में जल्दी पनप सके

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : 9 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा इंदौर नगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड, मधु वर्मा, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता आदि शामिल हुए।

रेवती रेंज में एक दिन में ही 12 लाख से अधिक पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया था

इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर ने रेवती रेंज में एक दिन में ही 12 लाख से अधिक पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया था। इस वर्ष हमने 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस बार 8 फीट के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि वर्षा में जल्दी पनप सके।

9 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी

नगराध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि संगठन 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाएगा। सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त को जिला स्तरीय बड़ी यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त से पहले सभी घरों में तिरंगा लग जाये कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर प्रवास कर घर घर संपर्क कर तिरंगा लगाने का आग्रह करें। संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा भी इंदौर पहुंचेगी और सभी मंडलों में जाएगी, कलश यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी भी हमें करनी है।

प्राकृतिक खेती को मिले बढ़ावा

इंदौर। संभागायुक्त भास्कर लक्षकार की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मण्डी बोर्ड आदि विभागों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।संभागायुक्त लक्षकार ने कहा कि कृषि का रकबा बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए ई-प्लेटफार्म सुनिश्चित किए जाएं, ताकि उत्पाद की बिक्री बढ़ सके।

Source link
#इदर #म #अगसत #क #रप #जएग #एक #लख #पध #इस #वरष #लख #पध #लगन #क #लकषय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *