
बताया जा रहा है कि, मकानों व दुकानों को तोड़ने के लिए दो महीने पहले ही नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण नहीं हटाए गए। निगम के अनुसार, निर्धारित समय बीतने के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम सड़क की चौड़ाई में बाधक बन रहे मकानों और दुकानों को तोड़ने पहुंची। इस मुहिम का दुकानदारों ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि, वो वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं। दुकानें नहीं रहीं तो उनका रोजगार छिन जाएगा। दुकानदारों ने ये भी कहा कि, उन्हें कोई वैकल्पिक स्थान या मुआवजा भी नगर निगम ने नहीं दिया गया है।
Source link
#इदर #म #NGT #क #नरदश #पर #एकशन #कनह #नद #कनर #क #मकन #और #करखन #पर #चल #बलडजर #Bulldozer #Action #House #Factories #Banks #Kahn #River #Indore


