इंदौर में RSS का शताब्दी वर्ष समापन समारोह आज:  एक लाख स्वयंसेवक जुटेंगे; व्यायाम-योग और सामूहिक गीत से देंगे राष्ट्र निर्माण का संदेश – Indore News

इंदौर में RSS का शताब्दी वर्ष समापन समारोह आज: एक लाख स्वयंसेवक जुटेंगे; व्यायाम-योग और सामूहिक गीत से देंगे राष्ट्र निर्माण का संदेश – Indore News

इंदौर में RSS का शताब्दी वर्ष समापन समारोह आज:  एक लाख स्वयंसेवक जुटेंगे; व्यायाम-योग और सामूहिक गीत से देंगे राष्ट्र निर्माण का संदेश – Indore News


इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर बुधवार को ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ आयोजित किया जाएगा। डेली कॉलेज परिसर में शाम 4:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। जिसमें एक लाख स्वयंसेवकों के शामिल होने का अनुमान है। मालवा प्रांत के इंदौर विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी। आयोजन के माध्यम से स्वयंसेवकों और समाज को राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया जाएगा। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी श्रृंखला के समापन कार्यक्रम के रूप में ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ रखा गया है। इसमें इंदौर महानगर और महू ग्रामीण क्षेत्र के सक्रिय स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति भी रहेगी। राष्ट्र प्रथम, संगठित और समरस समाज का संदेश ‘चरैवेति’ का भाव निरंतर आगे बढ़ते रहने और अपने ध्येय के प्रति सक्रिय रहने से जुड़ा है। इसी विचार के साथ आयोजन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और प्रत्येक नागरिक में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का संदेश दिया जाएगा। संघ की मंशा है कि शताब्दी वर्ष के समापन के बाद भी स्वयंसेवक नई ऊर्जा और संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे रहें। इसके लिए व्यक्तिगत स्तर पर देशहित में योगदान देने और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर रहेगा। व्यायाम-योग का प्रदर्शन, सामूहिक गीत भी होगा कार्यक्रम में स्वयंसेवक शारीरिक गतिविधियों और योग का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ‘चरैवेति-चरैवेति’ सामूहिक गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इंदौर विभाग में शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का विवरण भी साझा किया जाएगा। आयोजन में बौद्धिक उद्बोधन के जरिए संघ के विचार, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर बात रखी जाएगी। इस आयोजन की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही हैं। स्वयंसेवक व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुटे रहे हैं। बड़ी संख्या में सहभागिता को देखते हुए यह आयोजन इंदौर में संघ के शताब्दी वर्ष की गतिविधियों का प्रमुख पड़ाव माना जा रहा है। 2 नवंबर से संघ की अखिल भारतीय बैठक ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ के बाद इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक भी आयोजित होगी। मालवा प्रांत के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की तैयारी संघ में संगठनात्मक विस्तार और कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय ढांचे में बदलाव पर भी चर्चा चल रही है। प्रस्तावित योजना के तहत मालवा प्रांत को इंदौर और उज्जैन संभाग में विभाजित करने की तैयारी है। नई व्यवस्था 2027 से लागू किए जाने की संभावना है। इस बदलाव का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों को छोटे और अधिक प्रभावी क्षेत्रों में बांटना है, ताकि स्थानीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और संपर्क गतिविधियों में तेजी लाई जा सके। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत प्रांत के बजाय संभाग स्तर पर संगठनात्मक कामकाज को अधिक प्रमुखता मिल सकती है।

Source link
#इदर #म #RSS #क #शतबद #वरष #समपन #समरह #आज #एक #लख #सवयसवक #जटग #वययमयग #और #समहक #गत #स #दग #रषटर #नरमण #क #सदश #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *