इंदौर मेट्रो का सफर अब होगा आसान… कतारों से मिलेगी मुक्ति, ₹50 में बनेगा स्मार्ट कार्ड

इंदौर मेट्रो का सफर अब होगा आसान… कतारों से मिलेगी मुक्ति, ₹50 में बनेगा स्मार्ट कार्ड

मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब स्मार्ट कार्ड से अपने टिकट बुक कर सकेंगे। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भोपाल एवं इंदौर मेट्रो के यात्रियों को NCMC की सुविधा 12 नवंबर से शुरू की जाएगी।

Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 07:23:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 07:23:07 PM (IST)

इंदौर मेट्रो का सफर अब होगा आसान… कतारों से मिलेगी मुक्ति, ₹50 में बनेगा स्मार्ट कार्ड
इंदौर मेट्रो का सफर अब होगा आसान

HighLights

  1. भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से NCMC कार्ड शुरू होगा
  2. 50 रुपये शुल्क में मिलेगा स्मार्ट कार्ड, हर यात्रा पर 25% छूट
  3. काउंटर, वेंडिंग मशीन और मोबाइल ऐप से कर सकेंगे रिचार्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब स्मार्ट कार्ड से अपने टिकट बुक कर सकेंगे। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भोपाल एवं इंदौर मेट्रो के यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा 12 नवंबर से शुरू की जाएगी।

इस सुविधा के तहत यात्री स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे तथा प्रत्येक यात्रा पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। इस स्मार्ट कार्ड का प्रयोग देश की उन सभी मेट्रो में किया जा सकेगा, जहां एनसीएमसी की व्यवस्था लागू है।

एक बार कार्ड खरीदो रिचार्ज कर यात्रा का लाभ लो

एनसीएमसी एक आधुनिक स्मार्ट कार्ड आधारित टिकटिंग सुविधा है, जिसके माध्यम से यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री इसे मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर से 50 रुपये के शुल्क में खरीद सकेंगे। इसके बाद यात्री सिर्फ कार्ड को रिचार्ज कर यात्रा का लाभ ले सकेंगे। इससे यात्रियों को मेट्रो के टिकट काउंटरों पर कतार में नहीं लगना होगा। इस कार्ड से यात्रा करने पर यात्रियों को सिंगल जर्नी यात्रा पर पहले से प्रदान की जा रही 25 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी।

कार्ड रिचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे कई विकल्प

यात्री यहां से एनसीएमसी कार्ड रिचार्ज करवा सकेंगे: मेट्रो स्टेशनों पर मौजूद टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप।

यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो का सफर होगा और सस्ता, 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, हर यात्रा पर मिलेगी 25% की छूट

Source link
#इदर #मटर #क #सफर #अब #हग #आसन.. #कतर #स #मलग #मकत #म #बनग #समरट #करड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *