इंदौर मॉडल से बदलेगी रायपुर की सूरत… ग्रीन बॉन्ड की तर्ज पर जुटाएगा ₹100 करोड़, विकास कार्यों में आएगी तेजी

इंदौर मॉडल से बदलेगी रायपुर की सूरत… ग्रीन बॉन्ड की तर्ज पर जुटाएगा ₹100 करोड़, विकास कार्यों में आएगी तेजी

देश में ग्रीन बॉन्ड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल मॉडल पेश करने वाले इंदौर नगर निगम के नक्शे कदम पर अब रायपुर नगर निगम भी चल पड़ा है।

Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 06:37:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 06:37:53 PM (IST)

इंदौर मॉडल से बदलेगी रायपुर की सूरत… ग्रीन बॉन्ड की तर्ज पर जुटाएगा ₹100 करोड़, विकास कार्यों में आएगी तेजी
इंदौर के नक्शेकदम पर रायपुर नगर निगम। (AI Generated)

HighLights

  1. इंदौर के नक्शेकदम पर रायपुर नगर निगम
  2. ग्रीन बॉन्ड की तर्ज पर जुटाएगा ₹100 करोड़
  3. रायपुर का बॉन्ड जुलाई-अगस्त में होगा लॉन्च

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देश में ग्रीन बॉन्ड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल मॉडल पेश करने वाले इंदौर नगर निगम के नक्शे कदम पर अब रायपुर नगर निगम भी चल पड़ा है। इंदौर की कार्यप्रणाली और अनुभव के आधार पर रायपुर नगर निगम करीब 100 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी करने जा रहा है। बॉन्ड जारी करने की पूरी प्रक्रिया में इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रशासनिक मार्गदर्शन दिया है।

यह बॉन्ड जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त के पहले सप्ताह के बीच जारी हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इंदौर के ग्रीन बॉन्ड की तर्ज पर रायपुर के बॉन्ड को भी निवेशकों का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। ग्रीन बॉन्ड से मिलने वाली राशि का उपयोग रायपुर नगर निगम शहर में इलेक्ट्रानिक मार्केट और कमर्शियल काम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे।

एए रेटिंग मिली है रायपुर के बॉन्ड को

रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए जारी किए जाने वाले बॉन्ड को एए रेटिंग मिली है, जबकि इंदौर नगर निगम द्वारा जारी बॉन्ड को एए प्लस रेटिंग मिली थी। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि एए रेटिंग को सामान्यत: अच्छा माना जाता है। रायपुर नगर निगम ने बॉन्ड से जुटाई जाने वाली राशि से किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।

शहर के विकास में हिस्सेदारी निभा रहे नागरिक

बॉन्ड के माध्यम से शहर के विकास के लिए राशि जुटाने के इंदौर नगर निगम के मॉडल ने नगरीय निकायों के लिए वैकल्पिक वित्तीय संसाधन विकसित करने का नया रास्ता खोल दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ और नगरीय निकाय भी हैं जो इसी तर्ज पर बॉन्ड लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके माध्यम से आम नागरिक अपने शहर के विकास में हिस्सेदारी निभा रहे हैं।

यह है इंदौर का बॉन्ड मॉडल

  • जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए इंदौर नगर निगम ने 10 फरवरी 2023 को ग्रीन बॉन्ड जारी किया था।
  • सिर्फ तीन दिन में ही यह छह गुना अधिक सबस्क्राइब हो गया था।
  • ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से नगर निगम ने 244 करोड़ रुपये जुटाए थे।
  • इस राशि से स्थापित किए गए सोलर प्लांट से निगम को प्रतिमाह करीब पांच करोड़ रुपये की बचत हो रही है।
  • इंदौर नगर निगम ग्रीन बॉन्ड होल्डर्स को 8.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है
  • ग्रीन बॉन्ड के लगभग 18 हजार बॉन्ड होल्डर हैं।

कई निकाय भी ले रहे हैं सलाह

इंदौर एक दौर है। सिर्फ रायपुर ही नहीं कई अन्य नगरीय निकाय भी इंदौर के बॉन्ड मॉडल को अपनाने जा रहे हैं। ये निकाय भी विकास कार्यों के लिए जनता से राशि जुटाना चाहते हैं। इंदौर ग्रीन बॉन्ड के बाद अब जल्द ही ब्लू बॉन्ड भी जारी हो जाएगा।- पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर

सितंबर के अंत तक जारी हो जाएगा इंदौर का ब्लू बॉन्ड

नर्मदा के चौथे चरण के लिए एक हजार करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा लाया जाने वाला ब्लू बॉन्ड सिंतबर के अंत तक जारी हो जाएगा। सीए संतोष मुछाल ने बताया कि निगम ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। दस्तावेज भी तैयार कर लिए गए हैं। लगभग सभी अनुमतियां मिल गई हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम-सिंधिया के कार्यक्रम में उलझा रहा प्रशासन, शिवपुरी में रेत माफिया पचावली घाट से करता रहा खनन, वीडियो वायरल

Source link
#इदर #मडल #स #बदलग #रयपर #क #सरत.. #गरन #बनड #क #तरज #पर #जटएग #करड #वकस #करय #म #आएग #तज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *