इंदौर: राजीव गांधी चौराहे पर चलती सेंट्रो कार में लगी आग, एक व्यक्ति घायल; ट्रैफिक पुलिस ने दिया सीपीआर

इंदौर के राजीव गांधी चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चौराहे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी चौराहे पर सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कार रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग की लपटें उठने लगीं। घटना देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए।

पढ़ें: हेलीपैड का तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चों पर गिरा, चार साल की दिव्या की मौत; भाई घायल

हादसे के दौरान कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और घायल व्यक्ति की मदद करते हुए उसे सीपीआर दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

कार में आग लगने के कारण राजीव गांधी चौराहे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकाला।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Source link
#इदर #रजव #गध #चरह #पर #चलत #सटर #कर #म #लग #आग #एक #वयकत #घयल #टरफक #पलस #न #दय #सपआर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *