इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर हादसा, ट्रेन पकड़ने के चक्‍कर में ग्‍वालियर के युवक की गिरकर मौत

इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर हादसा, ट्रेन पकड़ने के चक्‍कर में ग्‍वालियर के युवक की गिरकर मौत

रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्वालियर के सुनार मोहल्ला निवासी हर्ष गुप्ता के रूप में हुई है। हर्ष सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्वालियर से आने वाली ओ…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 05:59:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 07:18:52 PM (IST)

इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर हादसा, ट्रेन पकड़ने के चक्‍कर में ग्‍वालियर के युवक की गिरकर मौत
इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर हुई घटना का एआई फोटो।

HighLights

  1. वह प्लेटफार्म चार से नंबर-एक की ओर जा रहा था।
  2. इसी दौरान उसने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की।
  3. उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ग्वालियर से आए एक युवक की चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्वालियर के सुनार मोहल्ला निवासी हर्ष गुप्ता के रूप में हुई है। हर्ष सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्वालियर से आने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस से इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-चार पर उतरा था। इसके बाद उसे रतलाम जाने के लिए प्लेटफर्म नंबर-एक से डेमू ट्रेन पकड़नी थी।

प्लेटफार्म नंबर-चार से होते हुए युवक प्लेटफार्म नंबर-एक की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवक के इंदौर में रहने वाले रिश्तेदार स्टेशन पहुंचे, जबकि ग्वालियर स्थित परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Source link
#इदर #रलव #सटशन #पर #हदस #टरन #पकडन #क #चककर #म #गवलयर #क #यवक #क #गरकर #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *