इंदौर: सराफा चौपाटी पर नाश्ता कर गीले हाथ झटके तो जमकर हुई मारपीट, महिलाएं भी भिड़ीं

इंदौर: सराफा चौपाटी पर नाश्ता कर गीले हाथ झटके तो जमकर हुई मारपीट, महिलाएं भी भिड़ीं

सराफा चौपाटी पर सोमवार रात दो पक्षों में खूब मारपीट हुई। नाश्ता कर गीले हाथ झटकने की बात पर कुर्सियां फेंककर एक-दूसरे को मारा। पुलिस ने दोनों ही पक्षो …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 09:54:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 09:54:34 PM (IST)

इंदौर: सराफा चौपाटी पर नाश्ता कर गीले हाथ झटके तो जमकर हुई मारपीट, महिलाएं भी भिड़ीं
नास्ता कर हाथ झटकने पर विवाद। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. नास्ता कर हाथ झटकने पर विवाद
  2. सराफा चौपाटी पर हुई मारपीट
  3. कुर्सियां फेंककर एक-दूसरे को मारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सराफा चौपाटी पर सोमवार रात दो पक्षों में खूब मारपीट हुई। नाश्ता कर गीले हाथ झटकने की बात पर कुर्सियां फेंककर एक-दूसरे को मारा। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी बहुप्रसारित हो रहा है। उसमें महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

सराफा पुलिस के अनुसार घटना जोशी दहीबड़ा के समीप की है। कुछ लोग सोमवार देर रात चौपाटी पर नाश्ता करने आए थे। खाने के बाद एक युवक ने हाथ धोकर झटके और छींटे दुकानदार और उसकी खाद्य सामग्री पर जा लगे। इस बात पर कहासुनी शुरू हो गई।

दोनों ही पक्ष उत्तेजित हो गए और मारपीट करने लगे। एक-दूसरे को कुर्सियां उठाकर मारना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया। टीआई राजकुमार लिटोरिया के अनुसार छह लोगों के विरुद्ध कायमी की गई है। पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली है।

ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट

सराफा पुलिस ने सोमवार रात ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट के तहत कार्रवाई करते हुए एक मनचले को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में भेजा गया था। एक युवक ने उनको देखकर कमेंट्स किया था। पुलिसकर्मियों ने उसको इमामबाड़ा से पीछा कर पकड़ लिया।

www.naidunia.com
#इदर #सरफ #चपट #पर #नशत #कर #गल #हथ #झटक #त #जमकर #हई #मरपट #महलए #भ #भड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *