अभी वैवाहिक सीजन वालों की सराफा बाजार में गहनों में छुटपुट लेवाली निकलने से दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमतों में स्थिरता रही। लेकिन सोमवार को भारतीय बा …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते के बाद वैश्विक वित्तीय बाजारों में निवेशकों का रुख तेजी से बदला है। अब बाजार के ट्रेडर्स वर्ष 2027 की पहली तिमाही के अंत तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा दो बार ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना को लगभग तय मान रहे हैं।
इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार पर दिखाई दे रहा है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को भी देर रात कामेक्स पर सोना वायदा 4157 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 18 सेंट घटकर 64.81 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ। हालांकि इसका असर भारतीय बाजारों पर नहीं देखा गया।
अभी वैवाहिक सीजन वालों की सराफा बाजार में गहनों में छुटपुट लेवाली निकलने से दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमतों में स्थिरता रही। लेकिन सोमवार को भारतीय बाजार गिरकर खुलने के आसार है। शनिवार को इंदौर में सोना केडबरी 147000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 237500 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही।
ज्वेलर्स का कहना है कि भू-राजनीतिक जोखिम कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग कम हुई और चांदी की कीमतों पर और दबाव पड़ा। बुनियादी तौर पर चीन में चांदी की मांग बहुत मजबूत बनी रही। मार्च में चांदी का आयात रिकॉर्ड 836 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो ऐतिहासिक मौसमी औसत से लगभग तीन गुना अधिक था।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 147000, सोना आरटीजीएस में 144700 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 132600 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। शुक्रवार को सोना 147000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 237500, चांदी आरटीजीएस 238000 चांदी टंच 238000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2720 रु. प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 237500 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#इदर #सरफ #बजर #सनचद #क #दम #सथर #समवर #क #बजर #गरन #क #उममद


