इंदौर में अभी सुपर कॉरिडाेर के 5.9 किलोमीटर हिस्सों में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही सुपर कारिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से म…और पढ़ें

HighLights
- इंदौर में अभी सुपर कॉरिडाेर के 5.9 किलोमीटर हिस्सों में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है
- जल्द ही सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाने की तैयारी है
- इंदौर से उज्जैन के बीच 44 व इंदौर से पीथमपुर के बीच 40 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाई जाएगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । इंदौर में अभी सुपर कॉरिडाेर के 5.9 किलोमीटर हिस्सों में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाने की तैयारी है।
वहीं इंदौर से उज्जैन व इंदौर से पीथमपुर के बीच मेट्रो चलाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। इस प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन से इंदौर के लवकुश चौराहे होते हुए पीथमपुर तक 84 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाने की योजना है।
डीपीआर को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन मिलना बाकी है
इसमें इंदौर से उज्जैन के बीच 44 किलोमीटर व इंदौर से पीथमपुर के बीच 40 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाई जाएगी। डीएमआरसी द्वारा तैयार डीपीआर को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन मिलना बाकी हैं। इसके बाद इसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
Source link
#इदर #स #उजजन #और #पथमपर #क #बच #मटर #चलन #क #लए #अभ #डपआर #ह #हई #ह #तयर #जलद #ह #सपर #करडर #स #रडसन #चरह #तक #दडग #गड


