इंदौर से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें तय समय पर हुईं रवाना, निरस्त हुई तीनों रेलगाड़ियां भी गईं, दिल्ली से तीन ट्रेनें रहीं निरस्त

इंदौर से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें तय समय पर हुईं रवाना, निरस्त हुई तीनों रेलगाड़ियां भी गईं, दिल्ली से तीन ट्रेनें रहीं निरस्त

दिल्ली में बुलाए गए सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए देशभर से कई ट्रेनें निरस्त की गई थी। इंदौर से भी शुक्रवार को तीन ट्रेनों इंदौर-निजामुद्दीन, महू-नईदि…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 08:01:41 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 08:01:41 AM (IST)

इंदौर से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें तय समय पर हुईं रवाना, निरस्त हुई तीनों रेलगाड़ियां भी गईं, दिल्ली से तीन ट्रेनें रहीं निरस्त
इंदौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन संबंधित चार्ट लगाया गया। -नईदुनिया

HighLights

  1. दिल्ली में बुलाए गए सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए देशभर से कई ट्रेनें निरस्त की गई थी
  2. इंदौर से भी तीन ट्रेनों इंदौर-निजामुद्दीन, महू-नईदिल्ली और इंदौर-नई दिल्ली को निरस्त किया गया था
  3. यह तीनों ट्रेने शनिवार को अपने तय समय पर महू और इंदौर से रवाना हुईं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दिल्ली में बुलाए गए सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए देशभर से कई ट्रेनें निरस्त की गई थी। इंदौर से भी शुक्रवार को तीन ट्रेनों इंदौर-निजामुद्दीन, महू-नईदिल्ली और इंदौर-नई दिल्ली को निरस्त कर दिया गया था। यह तीनों ट्रेने शनिवार को अपने तय समय पर महू और इंदौर से रवाना हुई। इससे यात्रियों को भी राहत मिली, क्योंकि शुक्रवार को ट्रेन निरस्त होने के कारण हजारों लोगों को परेशान होना पड़ा था।

दरअसल शनिवार को इंदौर से दिल्ली के लिए सात ट्रेने अपने तय समय पर रवाना हुई। इसमें वह तीन ट्रेने भी शामिल थी, जो शुक्रवार को अचानक से निरस्त कर दी गई थी। इंदौर से ट्रेन निरस्त होने के कारण शनिवार को दिल्ली से यह ट्रेने नहीं चल सकी, क्याेंकि रैक नहीं पहुंचने के कारण तीनों ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ।

गौरतलब है कि इंदौर से दिल्ली तक और दिल्ली होते हुए आगे के लिए प्रत्येक शुक्रवार को सात ट्रेनें रवाना होती हैं। इसमें शाम पांच बजे इंदौर से चलने वाली 09309 इंदौर-निजामुद्दीन, शाम 5.10 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 12415 इंदौर-नई दिल्ली और शाम चार बजे महू से चलने वाली ट्रेन संख्या 20155 महू-नई दिल्ली को निरस्त किया गया था।जबकि 20957 इंदौर-सफदरगंज, 12919 इंदौर-मालवा, 19325 इंदौर-निजामुद्दीन, 19307 इंंदौर-उन्हाना ट्रेने शुक्रवार को संचालित रही थी।

अचानक ट्रेनें निरस्त होने से परेशान हुए यात्री

शुक्रवार को अचानक इंदौर से तीन ट्रेन निरस्त होने से रेलवे स्टेशन पहुंच चुके यात्रियों को परेशान होना पड़ा था। शुक्रवार को नहीं जा पाने वाले कई यात्रियों ने शनिवार की ट्रेने में भी रिजर्वेशन टिकट नहीं मिला।जरुरी काम से जाने वाले यात्रियों ने जनरल का टिकट लेकर यात्रा की। टिकट नहीं मिलने से परेशान यात्रियों को बस या अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ा।

Source link
#इदर #स #दलल #जन #वल #सभ #टरन #तय #समय #पर #हई #रवन #नरसत #हई #तन #रलगडय #भ #गई #दलल #स #तन #टरन #रह #नरसत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *