पश्चिम रेलवे की इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही से धार के बीच लगभग 47 किमी लंबे रेलखंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

HighLights
- टीही से धार के बीच बनकर तैयार हुई 3 किमी लंबी टनल
- अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हो सकता है CRS निरीक्षण
- पीथमपुर से धार तक परखा ट्रैक-विद्युतीकरण का काम
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे की इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही से धार के बीच लगभग 47 किमी लंबे रेलखंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस रेलखंड पर टीही के निकट निर्माणाधीन लगभग तीन किमी लंबी टनल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। टनल के भीतर 2,957 मीटर लंबाई में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
रेलखंड को शीघ्र पूरा कराकर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) निरीक्षण की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में निरीक्षण होने की संभावना जताई जा रही है।
पीथमपुर से धार तक अधिकारियों ने ट्रोली से लिया जायजा
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार सीआरएस निरीक्षण से पूर्व निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए 12 एवं 13 अक्टूबर को मुख्य अभियंता (प्लानिंग) विकास कुमार व मुख्य अभियंता (निर्माण) धीरज कुमार ने ट्रोली के माध्यम से पीथमपुर से धार तक रेलखंड का संयुक्त निरीक्षण किया।
Source link
#इदर #स #धर #तक #जलद #दडग #टरन #पशचम #रलव #क #अधकरय #न #कय #सयकत #नरकषण #अतम #चरण #म #नरमण #करय


