इंदौर से फिर शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट, 17 जुलाई से अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान; दुनिया के 80 शहरों के लिए राह होगी आसान

इंदौर से फिर शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट, 17 जुलाई से अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान; दुनिया के 80 शहरों के लिए राह होगी आसान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। करीब चार माह से बंद पड़ी इंदौर की अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा नए स्वरूप में लौट रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शारजाह की जगह 17 जुलाई से इंदौर और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इस नई उड़ान से बिजनेस, पर्यटन और ट्रांजिट यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही अबू धाबी के माध्यम से यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के 80 से अधिक शहरों तक बेहतर हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

शारजाह की जगह अबू धाबी बना नया गंतव्य

दरअसल, फरवरी से बंद शारजाह उड़ान को कई बार शुरू करने के लिए बुकिंग खोली गई, लेकिन हर बार इसका संचालन टाल दिया गया। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शारजाह रूट की जगह अबू धाबी को नया गंतव्य बनाया है। इससे यूएई जाने वाले यात्रियों को फिर से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

बिजनेस और एनआरआई यात्रियों को मिलेगा लाभ

अबू धाबी का जायद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दुनिया के प्रमुख एयरपोर्ट्स में शामिल है, जहां से कई अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध हैं। इससे इंदौर के बिजनेस यात्रियों, विद्यार्थियों और एनआरआई परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि शारजाह की तुलना में अबू धाबी एयरपोर्ट अधिक आधुनिक, कम भीड़भाड़ वाला और बेहतर ट्रांजिट सुविधाओं से लैस है।

दुबई जाने वालों को करनी होगी अतिरिक्त सड़क यात्रा

इंदौर से सबसे अधिक यात्री दुबई जाते हैं। ऐसे यात्रियों को अब अबू धाबी पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से दुबई जाना होगा। अबू धाबी और दुबई के बीच करीब 140 किलोमीटर की दूरी है, जिसे तय करने में लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। हालांकि बेहतर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी के कारण यह सेवा यात्रियों के लिए अधिक लाभदायक मानी जा रही है।

Source link
#इदर #स #फर #शर #हग #इटरनशनल #फलइट #जलई #स #अब #धब #क #लए #सध #उडन #दनय #क #शहर #क #लए #रह #हग #आसन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *