इंदौर से मुंबई के बीच चलाई जा रही दो सुपरफास्ट अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को मिल रही राहत

इंदौर से मुंबई के बीच चलाई जा रही दो सुपरफास्ट अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को मिल रही राहत

अतिरिक्त सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसका सीधा असर अन्य ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट पर पड़ा है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 12:49:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 12:49:39 PM (IST)

इंदौर से मुंबई के बीच चलाई जा रही दो सुपरफास्ट अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को मिल रही राहत
इंदौर-मुंबई के बीच चल रहीं अतिरिक्त ट्रेनें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पहली बार पीक सीजन में यात्रियों को आसानी से मिल रही कंफर्म सीटें
  2. इस बार अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिली है
  3. यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को इस बार गर्मी के पीक सीजन में बड़ी राहत मिल रही है। रेलवे द्वारा शुरू की गई दो नई सुपरफास्ट ट्रेनों के कारण लंबे समय से बनी प्रतीक्षा सूची का दबाव कम हुआ है। कई ट्रेनों में अब यात्रा से कुछ दिन पहले तक कन्फर्म सीटें उपलब्ध हो रही हैं।

गर्मी की छुट्टियों और विवाह सीजन में लंबी वेटिंग सामान्य बात थी

अब तक गर्मी की छुट्टियों और विवाह सीजन में मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग सामान्य बात थी। कई यात्रियों को महीनों पहले आरक्षण कराना पड़ता था, इसके बावजूद कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाते थे। लेकिन इस बार अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिली है।

अब कई ट्रेनों में वेटिंग काफी कम हो गई है

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंदौर-मुंबई रूट पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसका सीधा असर अन्य ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट पर पड़ा है। पहले जहां प्रमुख ट्रेनों में 100 से 150 तक वेटिंग पहुंच जाती थी, वहीं अब कई ट्रेनों में वेटिंग काफी कम हो गई है।

अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों का दबाव विभाजित हुआ है

यात्रियों का कहना है कि इस बार टिकट बुकिंग में पहले जैसी परेशानी नहीं हो रही। तत्काल और सामान्य आरक्षण दोनों में सीट मिलने की स्थिति बेहतर हुई है। रेलवे का मानना है कि अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों का दबाव विभाजित हुआ है, जिससे नियमित ट्रेनों में भी कन्फर्म सीटें उपलब्ध हो पा रही हैं। इससे ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम हुआ है। वहीं यात्रियों के लिए ट्रेनों के विकल्प भी बढ़े हैं।

Source link
#इदर #स #मबई #क #बच #चलई #ज #रह #द #सपरफसट #अतरकत #टरन #स #यतरय #क #मल #रह #रहत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *