इंदौर से सिंगरौली और रीवा सहित अन्य शहरों के लिए चलेंगी सरकारी नियंत्रण वाली लग्जरी बसें

पूरा नियंत्रण सरकारी कंपनी के हाथ में होगा

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) बसों का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप माडल पर कर रही है। इस स्कीम में बसें प्राइवेट ऑपरेटर की होगी, लेकिन उनका परमिट, समय-सारणी, किराया निर्धारण और पूरा नियंत्रण सरकारी कंपनी के हाथ में होगा।

इससे यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने और बसों के अवैध संचालन पर पूरी तरह रोक लगेगी। पहले चरण में प्रमुख शहरों के लिए बस सेवाएं शुरू होगी, जिसके लिए आपरेटरों से प्रस्ताव मांगे गए थे, जो प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत चलाई जाने वाली बसें नारंगी रंग की रहेगी।

फिलहाल वर्कशाप में पुरानी बसों को नारंगी रंग किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में अभी तक एआईसीटीएसएल द्वारा सिटी और इंटर इस्टेट बसों का संचालन किया जाता रहा है। अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन आ गई है, जिसमें करीब 300 से ज्यादा सिटी बसें तो चलेंगी ही साथ ही इंदौर-उज्जैन से लेकर सभी प्रमुख मार्गों के अलावा अंतरराज्यीय मार्गों पर ये बसें चलेंगी।

इंदौर से सिंगरौली सबसे लंबा मार्ग

इस सेवा के तहत इंदौर से सिंगरौली (889 किमी) का मार्ग सबसे लंबा होगा, जबकि खंडवा से रतलाम (263 किमी) सबसे छोटा मार्ग रहेगा। इसके जरिए यात्री महज 12 से 14 घंटे में इंदौर से प्रदेश के सुदूर जिलों तक पहुंच सकेंगे। सरकार ने पीक आवर्स को ध्यान में रखकर सर्वे किया है, ताकि जरूरत के समय ज्यादा बसें उपलब्ध कराई जा सकें।

बसों की श्रेणियां और क्षमता

यात्रियों की सुविधा और बजट के अनुसार छह अलग-अलग श्रेणियों की बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग का ‘किराया बोर्ड’ इनका किराया तय कर चुका है, जो सामान्य बसों के लिए न्यूनतम होगा।

  • मिडी बसें : 24 से 34 यात्री क्षमता।
  • स्टैंडर्ड बसें : 35 से 70 यात्री क्षमता।
  • श्रेणियां : सामान्य, सेमी-डीलक्स, डीलक्स, एसी डीलक्स, एसी लग्जरी और एसी सुपर लग्जरी।

इन मार्गों पर दौड़ेंगी बसें

इंदौर से कनेक्ट होने वाले शहर : अनूपपुर, उमरिया, सिंगरौली, शहडोल, डिंडोरी, बंडा, भिंड, बीना, दतिया, गुना, ग्वालियर, मैहर, मनासा, मुरैना, मऊगंज, रीवा, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर और मुलताई।

  • आलीराजपुर से आगर मालवा, मंदसौर, शाजापुर
  • बड़वानी से आगर मालवा, मंदसौर, शाजापुर
  • बुरहानपुर से नीमच, रतलाम, शाजापुर
  • धार से पचमढ़ी
  • खंडवा से शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, मंदसौर
  • खरगोन से आगर मालवा, मंदसौर, नीमच

यात्रियों को मिलेंगी ये चार आधुनिक सुविधाएं

  • ट्रैकिंग और सुरक्षा : हर बस में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य होगा। बस की पल-पल की लोकेशन राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की निगरानी में रहेगी।
  • स्मार्ट फोन पर जानकारी : बसों का समय, किराया और सीटों की उपलब्धता मोबाइल एप पर लाइव देखी जा सकेगी। जिस तरह वेयर इज माय ट्रेन एप पर देखा जा सकता है।
  • डिजिटल टिकट : किराया लेने के लिए आधुनिक इलेक्ट्रानिक टिकटिंग प्रणाली का उपयोग होगा, जिससे एक्स्ट्रा चार्ज का झंझट खत्म होगा।
  • क्विक शिकायत निवारण : यात्रियों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए आनलाइन शिकायत निवारण सिस्टम काम करेगा।

बसों का ट्रायल हो चुका है शुरू

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल बसों का ट्रायल शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। इंटर-सिटी में 200 और इंटरा-सिटी के तहत 80 बसें चलाई जाएगी। इस सेवा के लिए अत्याधुनिक बस टर्मिनलों का निर्माण, डिजिटल ट्रैकिंग, ड्राइवरों-कंडक्टरों पर प्रभावी निगरानी के साथ सड़क सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम, पैनिक बटन के साथ रियल टाइम मानिटरिंग रहेगी। इलेक्ट्रानिक व सीएनजी बसों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें पांच से छह पुराने आपरेटर हैं और चार से पांच नए आपरेटर हैं। -अर्थ जैन, सीइओ, एआईसीटीएसएल

यह भी पढ़ें- एमपी में 20 साल बाद फिर पटरी पर सरकारी बस सेवा, इंदौर में 23 रूट चिह्नित; डिपो, टर्मिनल और बस स्टॉप होंगे हाईटेक

Source link
#इदर #स #सगरल #और #रव #सहत #अनय #शहर #क #लए #चलग #सरकर #नयतरण #वल #लगजर #बस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *