इंस्टाग्राम पर ‘फर्जी रईसी’ दिखाकर कॉलेज छात्रा को फंसाया:  पेंटर ने दूसरों के आलीशान घरों में फोटो खिंचवाए; शहडोल से छात्रा को लेकर भागा – Shahdol News

इंस्टाग्राम पर ‘फर्जी रईसी’ दिखाकर कॉलेज छात्रा को फंसाया: पेंटर ने दूसरों के आलीशान घरों में फोटो खिंचवाए; शहडोल से छात्रा को लेकर भागा – Shahdol News

इंस्टाग्राम पर ‘फर्जी रईसी’ दिखाकर कॉलेज छात्रा को फंसाया:  पेंटर ने दूसरों के आलीशान घरों में फोटो खिंचवाए; शहडोल से छात्रा को लेकर भागा – Shahdol News


शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल और दिखावे की लाइफस्टाइल के जरिए एक युवती को गुमराह करने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को एक अमीर और रसूखदार घराने का युवक बताने वाले एक पेंटर ने कॉलेज की 18 वर्षीय छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसे भगा ले गया। जैतपुर पुलिस ने युवती को मुरैना जिले से सुरक्षित बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया है। दूसरों के आलीशान घरों में फोटो खिंचवाए, सोशल मीडिया पर बनता था ‘राजपूत’ पुलिस के अनुसार, मूल रूप से ग्वालियर जिले के मोहसान का रहने वाला आरोपी करण धनक (28) असल में लोगों के घरों में पुट्टी और पुताई का काम करता था। उसने इंस्टाग्राम पर “करण राजपूत” के नाम से एक फर्जी आईडी बना रखी थी। बड़े-बड़े और आलीशान मकानों में पुताई के काम के दौरान वह वहां की आलीशान तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था, जिससे लोग उसे बेहद अमीर समझें। इसी फर्जी रईसी के जाल में जैतपुर की फर्स्ट ईयर की छात्रा भी फंस गई। ग्वालियर से शहडोल पहुंचा और छात्रा को लेकर हुआ रफूचक्कर थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि साजिश के तहत आरोपी करण ट्रेन के जरिए ग्वालियर से शहडोल स्टेशन पहुंचा। वहां से वह बस पकड़कर बुढार आया और फिर ऑटो से जैतपुर पहुंचकर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। छात्रा के अचानक गायब होने से घबराए परिजनों ने 6 जून को जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और साइबर सेल की मदद से अगले ही दिन पुलिस टीम को ग्वालियर और मुरैना के लिए रवाना किया गया। मामा के घर दी दबिश, युवती मिली सुरक्षित पर आरोपी भागा पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुरैना जिले के एक गांव में आरोपी के मामा के घर पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से छात्रा को पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि, पुलिस की गाड़ियों और टीम को आते देख शातिर आरोपी करण धनक मौके से भाग गया। TI बोले- सोशल मीडिया के दिखावे से सावधान रहें जैतपुर थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लड़की को गुमराह कर ले जाया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही दिनों में युवती को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की चकाचौंध भरी प्रोफाइल से सावधान रहने की अपील की है।

Source link
#इसटगरम #पर #फरज #रईस #दखकर #कलज #छतर #क #फसय #पटर #न #दसर #क #आलशन #घर #म #फट #खचवए #शहडल #स #छतर #क #लकर #भग #Shahdol #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *