
ई-रिक्शा निश्चित रूप से रोजगार सृजन और सस्ती परिवहन सुविधा का सशक्त माध्यम हैं, लेकिन किसी की आजीविका का संरक्षण शहर की सामूहिक यातायात व्यवस्था की कीमत पर नहीं होना चाहिए। एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर जैसे प्रमुख मार्ग पहले ही वाहनों के बढ़ते दबाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में इन मार्गों पर ई-रिक्शा का प्रतिबंध यातायात सुगमता की दृष्टि से उचित पहल है। हालांकि, प्रतिबंध के साथ वैकल्पिक मार्ग, निर्धारित संचालन क्षेत्र और सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था भी अनिवार्य है। प्रशासन को यह समझना होगा कि सडक़ किसी एक वर्ग की सुविधा का साधन नहीं, बल्कि समूचे शहर की साझा सार्वजनिक संपत्ति है। ई-रिक्शा चालकों का रोजगार भी सुरक्षित रहे और आम नागरिकों का आवागमन भी बाधित न हो, यही संतुलित व्यवस्था की कसौटी है। आखिर शहर की सडक़ें किसी की निजी जागीर नहीं हैं कि जो जहां चाहे, अपना पड़ाव बना ले। सुविधा का अधिकार सबको है, लेकिन अनुशासन की जिम्मेदारी भी सबकी है।
Source link
#ईरकश #पर #परतबध #स #जयद #जरर #नयम #क #सखत #स #पलन #Strict #Enforcement #Essential #Rules #Important #Banning #Rickshaws #Prt


