![]()
सतना जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात क्षेत्र में कांबिंग गश्त की। इस दौरान विभिन्न मामलों में फरार 7 स्थायी और 10 गिरफ्तारी वारंट के आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में 3 से 15 वर्ष से फरार चल रहे लोग शामिल हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश दी। 14 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी राजमन सिंह (निवासी मतरी) को गिरफ्तार किया गया। 3 वर्ष से फरार श्रीराम लोधी (निवासी देवार), 12 वर्ष से फरार पूरन लाल पटेल (निवासी झुरखुलू) और 4 वर्ष से फरार महेश कोल (निवासी सखौहा खुर्द) भी पकड़े गए। इसके अतिरिक्त, 15 वर्ष से फरार राकेश यादव (निवासी भुरूहुरा) और कई वर्षों से फरार मधुसूदन पाण्डेय (निवासी गढ़ी टोला) को भी गिरफ्तार किया गया। यह सभी स्थायी वारंटी थे। गिरफ्तारी वारंट के तहत गोकुल पाल (निवासी इटहा खोखरा) को पकड़ा गया, जिसके खिलाफ दो बार वारंट जारी हो चुका था। इसके अलावा रामसजीवन पाल, रामविश्वास पाल (दोनों निवासी इटहा), अंकित वर्मा (निवासी संजय नगर नई बस्ती) और साजन कचेर (निवासी बडखुरा) को भी गिरफ्तार किया गया। लल्लू यादव (निवासी महाराजपुर), रामसुजन कोल, सरमन कोल (दोनों निवासी खम्हरिया) और करन बंशकार (निवासी बसहा मोहल्ला) भी गिरफ्तारी वारंट के तहत पकड़े गए। सभी आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।
Source link
#उचहर #पलस #क #कबग #गशत #वरट #गरफतर #स #सल #स #फरर #सथय #गरफतर #वरट #पकड #गए #Satna #News


