उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने महाकाल दर्शन व्यवस्था जांची:  आम श्रद्धालु बनकर लाइन में लगे; 20 मिनट में हुए दर्शन – Ujjain News

उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने महाकाल दर्शन व्यवस्था जांची: आम श्रद्धालु बनकर लाइन में लगे; 20 मिनट में हुए दर्शन – Ujjain News

उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने महाकाल दर्शन व्यवस्था जांची:  आम श्रद्धालु बनकर लाइन में लगे; 20 मिनट में हुए दर्शन – Ujjain News
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। भीषण गर्मी और 41 डिग्री से अधिक तापमान के बीच उन्होंने जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रथम कौशिक भी मौजूद थे। कलेक्टर ने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के, एक आम श्रद्धालु की तरह दर्शन व्यवस्था का अनुभव लिया। उन्होंने अपनी गाड़ी और सुरक्षा हरसिद्धि मंदिर में छोड़ी और आम श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलकर बड़ा गणेश से मंदिर तक पहुंचे। निरीक्षण की शुरुआत जूता स्टैंड से हुई, जहां कलेक्टर ने सामान्य श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर जूते जमा किए। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा जांच, चेकिंग प्वाइंट, पेयजल केंद्र और छायादार मार्गों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं पानी पीकर देखा और विश्राम स्थलों से गुजरते हुए मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर व्यवस्था को बारीकी से परखा, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानियों को समझा जा सके। कलेक्टर ने रास्ते में उपलब्ध पेयजल की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत कर दर्शन में लगे समय, पानी और छाया की व्यवस्था तथा स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। अधिकांश श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें लगभग 20 मिनट में सहज दर्शन हो गए। निरीक्षण के दौरान एक महिला श्रद्धालु गर्मी और थकान के कारण असहज महसूस कर रही थीं। उन्हें तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान की गई। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की और बताया कि जगह-जगह छाया, पेयजल तथा मैट की व्यवस्था से उन्हें राहत मिली है। हालांकि, इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। एक बच्चे ने ठंडे पानी की बेहतर व्यवस्था का सुझाव दिया, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर और अधिक ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
www.bhaskar.com
#उजजन #कलकटर #रशन #सह #न #महकल #दरशन #वयवसथ #जच #आम #शरदधल #बनकर #लइन #म #लग #मनट #म #हए #दरशन #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *