उज्जैन-गरोठ हाईवे पर ट्राले-पिकअप की जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियां पलटी, दो घायल; ड्राइवर फरार

उज्जैन-गरोठ हाईवे पर ट्राले-पिकअप की जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियां पलटी, दो घायल; ड्राइवर फरार

उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए।

Publish Date: Sat, 28 Nov 2026 04:47:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Nov 2026 04:55:31 PM (IST)

उज्जैन-गरोठ हाईवे पर ट्राले-पिकअप की जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियां पलटी, दो घायल; ड्राइवर फरार
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्राले ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर

HighLights

  1. उज्जैन-गरोठ हाईवे पर मरम्मत कार्य के दौरान हुआ हादसा
  2. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं
  3. सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखरीं, ट्रॉला चालक मौके से भागा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल आगर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से भाग निकला।

हाईवे पर चल रहा था गड्ढे भरने का काम

टीआई सुरेंद्र गरवाल ने बताया कि दुर्घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे झारडा थाना क्षेत्र के पिपलिया धम्मा के पास हुई। यहां हाईवे पर गड्ढे भरने का काम चल रहा था। इसके चलते पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान गरोठ से उज्जैन की ओर जा रहे सीमेंट की बोरियों से भरे ट्राले ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद पिकअप पलट गई। वहीं, संतुलन बिगड़ने से ट्राला भी सड़क पर पलट गया। हादसे में हाईवे की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और ट्राले में भरी सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।

यह भी पढ़ें- भोपाल के VIP रोड पर हादसा, रेलिंग पर चढ़ी स्कूल की बस, बच्चे और मैडम घायल

राहगीरों ने घायलों को निकाला

दोनों वाहनों के पलटने से हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल आगर पहुंचाया। सूचना मिलने पर झारडा थाना प्रभारी सुरेंद्र गरवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। ट्राला चालक की तलाश की जा रही है।

Source link
#उजजनगरठ #हईव #पर #टरलपकअप #क #जरदर #टककर #दन #गडय #पलट #द #घयल #डरइवर #फरर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *