उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, दिव्य स्वरूप में रमी भस्म, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, दिव्य स्वरूप में रमी भस्म, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शनिवार की सुबह 3 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शनिवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। 

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म अर्पित की गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। 

आज भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल और जय श्री कृष्णा का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय

• भस्म आरती : सुबह 3:00 से 6:00 बजे तक

• दद्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक

• भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक

• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक

• संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक

• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।

 

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, दिव्य स्वरूप में रमी भस्म, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर

भस्म आरती– फोटो : credit

 

भस्म आरती

भस्म आरती– फोटो : credit

 

Source link
#उजजन #भसम #आरत #म #बब #महकल #क #वशष #शगर #दवय #सवरप #म #रम #भसम #जय #शर #महकल #स #गज #परसर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *