मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की महाष्टमी तिथि सोमवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई।
आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज नवरात्रि की महाअष्टमी पर बाबा महाकाल का माता स्वरूप में भांग से शृंगार किया गया इस दौरान कानो में बाली ओर नाक मे नथनी भी पहनाई गई। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
ये भी पढ़ें: मंडला: मध्य प्रदेश में बढ़ रहा बारहसिंगा का कुनबा, कान्हा टाइगर रिजर्व में 1100 के पार पहुंची आबादी
आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।
श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए ये हैं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008
श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों पर प्राप्त कर सकते हैं।
0734-2559272
2559275
2559276
2559277

महाकाली स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल– फोटो : credit

महाकाली स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल– फोटो : credit
Source link
#उजजन #महअषटम #पर #मत #सवरप #म #सज #बब #महकल #भग #स #हआ #शगर #नथनबल #स #सज #दवय #रप


