उज्जैन में गांजा पीने से मना करने पर साधु की हत्या की आशंका, समाधि से निकाला गया शव, पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन में गांजा पीने से मना करने पर साधु की हत्या की आशंका, समाधि से निकाला गया शव, पुलिस जांच में जुटी

कुटिया में रहने वाले साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत व समाधि देने के मामले में चिमनगंज थाना पुलिस जांच में जुटी है …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 10:58:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 11:00:07 PM (IST)

उज्जैन में गांजा पीने से मना करने पर साधु की हत्या की आशंका, समाधि से निकाला गया शव, पुलिस जांच में जुटी
मंगलनाथ क्षेत्र में साधु की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या की आशंका( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मंगलनाथ क्षेत्र में साधु की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या की आशंका
  2. पुलिस ने समाधि खोदकर शव निकाला, पोस्टमार्टम कराया
  3. गांजा पीने को लेकर विवाद और हत्या के आरोपों की जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर के सामने एक कुटिया में रहने वाले साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत व समाधि देने के मामले में चिमनगंज थाना पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच में पुलिस को पता चला है कि एक युवक साधु की कुटिया पर आकर गांजा पीता था।

इस बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। आशंका है कि इसी विवाद को लेकर हत्या की गई है। एक दूसरे साधु से भी विवाद की जानकारी सामने आई है। मृत साधु के भाई ने भी हत्या के आरोप लगाए हैं।

अपने परिवार के लोगों से संपर्क में था

बता दें कि गंगेश्वर गिरि उर्फ सुनील जोशी निवासी जावरा ने वर्ष 2010 में नीमच में भास्करानंद महाराज से दीक्षा ले ली थी। इसके बाद सुनील साधु बन गया था। हालांकि इसके बाद भी वह अपने परिवार के लोगों से संपर्क में था।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी

बुधवार को गंगेश्वरगिरि का भाई अनिल जोशी जावरा से उज्जैन पहुंचा था। उसने चिमनगंज पुलिस को शिकायत की थी कि उसका भाई गंगेश्वर गिरि लापता हो गया है। 10 जून को उससे मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।

भाई अनिल ने मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र में फूल-प्रसाद बेचने वाले लोगों को अपने भाई की फोटो दिखाई तो लोगों ने उसे बताया कि गंगेश्वरगिरि की तो मौत हो चुकी है। उसे मंगलनाथ मंदिर के सामने मलानी बाबा की कुटिया के पास समाधि दे दी गई है।

समाधि खोदी, शव निकाला

शुक्रवार को पुलिस ने समाधि को खोदकर शव को निकाला। शव बुरी तरह सड़ चुका था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मृत साधु का हार्ट, विसरा व फीमर बोन को सुरक्षित रखा गया है। इसकी जांच करवाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में आ गया मानसून! इंदौर, भोपाल समेत 37 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Source link
#उजजन #म #गज #पन #स #मन #करन #पर #सध #क #हतय #क #आशक #समध #स #नकल #गय #शव #पलस #जच #म #जट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *