उज्जैन में घर के बाहर घेरकर युवक को मारी गोली:  ताबड़तोड़ किए चार राउंड फायर; लाठी, डंडे, तलवार और पत्थरों से भी किया हमला – Ujjain News

उज्जैन में घर के बाहर घेरकर युवक को मारी गोली: ताबड़तोड़ किए चार राउंड फायर; लाठी, डंडे, तलवार और पत्थरों से भी किया हमला – Ujjain News

उज्जैन में घर के बाहर घेरकर युवक को मारी गोली:  ताबड़तोड़ किए चार राउंड फायर; लाठी, डंडे, तलवार और पत्थरों से भी किया हमला – Ujjain News


उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात में लाठी, डंडे, तलवार और पत्थरों के साथ खुलेआम चार राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी की चपेट में आने से लोकेश गोरकर नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने आए उसके भाई जय और दिलीप सहित गोरकर परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। होली के त्योहार से सुलग रही थी विवाद की चिंगारी एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि पासी परिवार और गोरकर परिवार के बीच बीते होली के त्योहार पर एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश और तनाव लगातार बना रहा। शनिवार रात इसी पुरानी दुश्मनी ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घर के बाहर घेरकर मारी गोली
चश्मदीदों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने हमलावरों ने लोकेश गोरकर को उसके घर के बाहर घेर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने हथियारों से हमला करने के साथ ही अंधाधुंध चार राउंड फायर कर दिए। एक गोली लोकेश को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब उसके भाई जय और दिलीप उसे बचाने दौड़े, तो हमलावरों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों और तलवारों से बेरहमी से मारपीट की। छावनी में बदला इलाका, आरोपियों की तलाश तेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Source link
#उजजन #म #घर #क #बहर #घरकर #यवक #क #मर #गल #तबड़तड़ #कए #चर #रउड #फयर #लठ #डड #तलवर #और #पतथर #स #भ #कय #हमल #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *