उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता कराई बंद:  MP में भी होने लगा पंजाब-हरियाणा का खेल; 3 राज्यों के प्रतिभागी पहुंचे थे – Ujjain News

उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता कराई बंद: MP में भी होने लगा पंजाब-हरियाणा का खेल; 3 राज्यों के प्रतिभागी पहुंचे थे – Ujjain News

उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता कराई बंद:  MP में भी होने लगा पंजाब-हरियाणा का खेल; 3 राज्यों के प्रतिभागी पहुंचे थे – Ujjain News


उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के ग्राम नंदवासला में बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता को सोमवार दोपहर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने रुकवा दिया। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर शामिल थे और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। पंजाब और हरियाणा में लोकप्रिय ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता अब उज्जैन तक पहुंच गई है। इस खेल में लाखों रुपए की सट्टेबाजी होने की बात कही जाती है और कई बार यह जानलेवा भी साबित होता है। इसी तरह की एक प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम नंदवासला में किया गया था, जिसे प्रशासन ने बीच में ही बंद करा दिया। गांव में करीब दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर एकत्र हुए और इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आयोजन की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम नेहा साहू, तहसीलदार प्रकाश परिहार और टीआई धनसिंह नलवाया पहुंचे। उन्होंने आयोजन समिति को समझाइश देकर प्रतियोगिता तत्काल बंद करवा दी। खाचरौद टीआई धनसिंह नलवाया ने बताया- पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से चल रहे इस आयोजन को तुरंत बंद करा दिया। आयोजन स्थल पर मौजूद सैकड़ों लोगों और प्रतिभागियों ने भविष्य में इस तरह के आयोजन नहीं करने का आश्वासन दिया। इसी कारण किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। तीन राज्यों से पहुंचे दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर
ग्रामीणों ने बताया कि राजस्थान के कोठड़ी देवलजी सहित पंजाब तथा मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, विदिशा और उज्जैन से ट्रैक्टर इस प्रतियोगिता में पहुंचे थे। बताया गया कि ग्राम नंदवासला के सरपंच ने पहली बार इस तरह के आयोजन की पहल की थी। टीआई धनसिंह नलवाया ने बताया कि पिछले वर्ष भी एक प्रतियोगिता के दौरान ट्रैक्टर का नट-बोल्ट निकलकर राजस्थान के एक प्रतिभागी को लग गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लाखों रुपए लगते हैं दांव पर
ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर रस्साकशी (टोचन) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसमें हार-जीत पर लाखों रुपए का सट्टा लगाया जाता है। ट्रैक्टर खींचने के दौरान कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा सकती है। कई बार नतीजों को लेकर टीमों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है। क्या है टोचन प्रतियोगिता ट्रैक्टरों को आपस में खींचने की प्रतियोगिता को टोचन कहा जाता है। इसमें दो ट्रैक्टरों को एक मजबूत चेन या रस्सी से विपरीत दिशाओं में बांधा जाता है। जो चालक दूसरे ट्रैक्टर को खींचकर अपनी ओर की निर्धारित लाइन पार करा देता है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। इस खेल में ब्रेक का इस्तेमाल करना मना होता है और यह मुख्य रूप से क्लच के सही उपयोग पर आधारित होता है। यह प्रतियोगिता खासकर पंजाब और हरियाणा में काफी लोकप्रिय है। यदि टोचन (रस्सी या चेन) बहुत छोटी हो, तो खींचने के दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा हवा में उठ सकता है, जिससे उसके पलटने का खतरा बढ़ जाता है।

Source link
#उजजन #म #चल #रह #टरकटर #टचन #परतयगत #करई #बद #म #भ #हन #लग #पजबहरयण #क #खल #रजय #क #परतभग #पहच #थ #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *