उज्जैन जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण अब शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैर पसारने लगा है। उज्जैन में एक महिला की स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद अब संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है। नया मरीज खाचरौद तहसील का रहने वाला है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, खाचरौद निवासी 66 वर्षीय नानूराम को बीते दिनों सर्दी, खांसी और तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई दिए थे। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में उनमें स्वाइन फ्लू (H1N1) वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल मरीज का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।
महिला की मौत से फैली दहशत
इससे पहले उज्जैन के ऋषि नगर एक्सटेंशन की रहने वाली एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उन्हें भी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 19 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई थी। महिला की मौत के बाद अब दूसरा केस सामने आने से लोग सहमे हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चरक अस्पताल की चौथी मंजिल पर विशेष स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। मरीज के निवास स्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों को तैनात कर डोर-टू-डोर सर्वे और स्क्रीनिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- एमपी के सागर में बड़ा हादसा टला: अचानक उफान पर आई नदी, नौ लोग टापू पर फंसे; एसडीआरएफ ने देर रात किया रेस्क्यू
लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच
स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। डॉक्टरों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति में गले में खराश, लगातार खांसी, तेज बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे सामान्य मौसमी बीमारी समझकर अनदेखा न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराएं।
Source link
#उजजन #म #सवइन #फल #क #दसतक #महल #क #मत #क #बद #खचरद #म #मल #दसर #H1N1 #कस #सवसथय #वभग #अलरट


