उमरिया के बांधवगढ़ बफर क्षेत्र में दिखा भालू:  सफारी के दौरान जिप्सी के सामने आया, पर्यटकों ने बनाया वीडियो – Umaria News

उमरिया के बांधवगढ़ बफर क्षेत्र में दिखा भालू: सफारी के दौरान जिप्सी के सामने आया, पर्यटकों ने बनाया वीडियो – Umaria News

उमरिया के बांधवगढ़ बफर क्षेत्र में दिखा भालू:  सफारी के दौरान जिप्सी के सामने आया, पर्यटकों ने बनाया वीडियो – Umaria News


उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में सफारी के दौरान एक भालू दिखाई दिया, जिससे पर्यटक रोमांचित हो उठे। पनिहाई एरिया में हुई इस घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है, जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी गेट से सफारी पर निकले पर्यटकों को जंगल में घूमता हुआ भालू नजर आया। भालू आमतौर पर दिन के समय कम दिखाई देता है और अधिकतर रात में सक्रिय रहता है। ऐसे में दिन के उजाले में भालू का दिखना पर्यटकों के लिए एक दुर्लभ अनुभव रहा। आहट सुनते ही भागा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भालू कुछ देर तक जंगल के खुले हिस्से में घूमता रहा। जिप्सी की आहट सुनते ही वह झाड़ियों की ओर लौट गया और कुछ ही देर में जंगल में ओझल हो गया। इस दौरान पर्यटकों ने उसका वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोर और बफर दोनों क्षेत्रों में सफारी संचालित होती है। यह क्षेत्र बाघों के अलावा भालू, जंगली हाथी, हिरण और गौर जैसे कई वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। हाल के दिनों में बफर क्षेत्र में भी वन्यजीवों की अच्छी गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे पर्यटकों का रोमांच और बढ़ गया है।

Source link
#उमरय #क #बधवगढ #बफर #कषतर #म #दख #भल #सफर #क #दरन #जपस #क #समन #आय #परयटक #न #बनय #वडय #Umaria #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *