उमरिया में शेख सलीम को मिला ‘राह-वीर’ सम्मान:  घायल शिक्षक की बचाई थी जान, 25 हजार रुपए का मिलेगा इनाम – Umaria News

उमरिया में शेख सलीम को मिला ‘राह-वीर’ सम्मान: घायल शिक्षक की बचाई थी जान, 25 हजार रुपए का मिलेगा इनाम – Umaria News

उमरिया में शेख सलीम को मिला ‘राह-वीर’ सम्मान:  घायल शिक्षक की बचाई थी जान, 25 हजार रुपए का मिलेगा इनाम – Umaria News


उमरिया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक शिक्षक की जान बचाने वाले शेख सलीम को ‘राह-वीर’ सम्मान से नवाजा गया है। कटनी जिले की खितौली तहसील के बरही निवासी शेख सलीम को मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उमरिया कलेक्टर राखी सहाय ने सोमवार को यह सम्मान सौंपते हुए उनके मानवीय कार्य की सराहना की। यह घटना 23 जून 2025 को हुई थी, जब शिक्षक लालबहादुर पटेल एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शेख सलीम ने ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था की। समय पर मिले उपचार के कारण उनकी जान बचाई जा सकी। उनकी इस त्वरित और संवेदनशील पहल के लिए मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त ने उन्हें ‘राह-वीर’ सम्मान से सम्मानित किया। ‘राह-वीर’ योजना के तहत उन्हें 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी स्वीकृत की गई है। प्रशस्ति पत्र में उनके मानवीय कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों में योगदान की अपेक्षा की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने जोर दिया कि ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान दी गई सहायता किसी भी व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। ऐसे प्रेरणादायी उदाहरण समाज में दूसरों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे भी मौजूद थीं।

Source link
#उमरय #म #शख #सलम #क #मल #रहवर #सममन #घयल #शकषक #क #बचई #थ #जन #हजर #रपए #क #मलग #इनम #Umaria #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *