एआई:क्या है एआई बबल? बेहिसाब निवेश, जमीनी हकीकत और भविष्य को लेकर क्या है संकट? – Ai Bubble Explained: Are Billions Of Dollars In Artificial Intelligence Creating Financial Bubble

एआई:क्या है एआई बबल? बेहिसाब निवेश, जमीनी हकीकत और भविष्य को लेकर क्या है संकट? – Ai Bubble Explained: Are Billions Of Dollars In Artificial Intelligence Creating Financial Bubble

एआई:क्या है एआई बबल? बेहिसाब निवेश, जमीनी हकीकत और भविष्य को लेकर क्या है संकट? – Ai Bubble Explained: Are Billions Of Dollars In Artificial Intelligence Creating Financial Bubble

AI Bubble
– फोटो : Amar Ujala AI Generated

विस्तार

इन दिनों हर तरफ एआई को लेकर काफी चर्चा है। कोई इसे दुनिया बदलने वाली तकनीक बता रहा है, तो कुछ एक्सपर्ट का यह तक कहना है कि ये तकनीक दशक के अंत तक इंसानों को खत्म कर सकती है। गूगल, मेटा, ओपनएआई जैसी बड़ी टेक कंपनियां इस दौड़ में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। अरबों डॉलर के निवेश हो रहे हैं, नए स्टार्टअप सामने आ रहे हैं और एआई को लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि इस चमकती तस्वीर के पीछे एक ऐसा सवाल भी खड़ा है, जिसे नजरअंदाज करना आसान नहीं है। क्या एआई से होने वाली कमाई और उसकी वास्तविक कारोबार करने की क्षमता उतनी ही बड़ी है, जितनी बड़ी उम्मीदें उससे लगाई जा रही हैं? 


इसी सिलसिले में इन दिनों एआई बबल काफी चर्चा में है। कई विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं कि क्या बाजार वाकई एआई की असली ताकत को पहचान रहा है या सिर्फ उम्मीदों के सहारे इस क्षेत्र में निवेश कर रहा है। 

क्या है एआई बबल?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर उम्मीदें इतनी बढ़ गई हैं कि निवेशक और कंपनियां इस तकनीक पर भारी-भरकम पैसा लगा रहे हैं। वहीं सवाल यह है कि क्या एआई से होने वाली कमाई भविष्य में इन निवेशों को सही साबित कर पाएगी? अगर उम्मदें हकीकत में नहीं बदलीं, तो इस तेजी का टिक पाना मुश्किल हो सकता है। इसी आशंका को एआई बबल कहा जा रहा है।

एआई बबल को लेकर सबसे बड़ी चिंता इस तकनीक की क्षमता नहीं बल्कि इसमें लगाए जा रहे पैसों और इससे होने वाली कमाई के बीच का अंतर है। एआई को विकसित करने के लिए कंपनियां डाटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और कंप्यूटिग पावर पर अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं। जेपी मॉर्गन चेज के विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक 2030 तक एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 5 ट्रिलियन डॉलर खर्च हो सकते हैं। वहीं अमेजन, अल्फाबेट, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी चार बड़ी टेक कंपनियों ने 2026 में इस दिशा में लगभग 670 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बनाई है।

अब सवाल यह है कि जब एआई पर इतना बड़ा निवेश हो रहा है, तो क्या इससे होने वाली कमाई भी उसी रफ्तार से बढ़ रही है? ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों की कमाई तेजी से बढ़ रही है लेकिन पूरे इंफ्रस्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च की तुलना में कमाई का स्तर अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। अगर भविष्य में एआई से होने वाली कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी तो कंपनियों के लिए अपने भारी निवेश को सही साबित करना मुश्किल हो सकता है।

Source link
#एआईकय #ह #एआई #बबल #बहसब #नवश #जमन #हककत #और #भवषय #क #लकर #कय #ह #सकट #Bubble #Explained #Billions #Dollars #Artificial #Intelligence #Creating #Financial #Bubble

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *