एआई का कमाल, आईआईटी इंदौर के 10 छात्रों को मिला 1.59 करोड़ रुपये का पैकेज

एआई का कमाल, आईआईटी इंदौर के 10 छात्रों को मिला 1.59 करोड़ रुपये का पैकेज

आईआईटी इंदौर के 14वें दीक्षा समारोह में निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की। इस बार बीटेक के 10 छात्रों को 1.59 करोड़ रुपये तक का साल…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 09:23:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 09:26:36 AM (IST)

एआई का कमाल, आईआईटी इंदौर के 10 छात्रों को मिला 1.59 करोड़ रुपये का पैकेज
आईआईटी इंदौर में आयोजित दीक्षा समारोह में विद्यार्थियों ने डिग्री और पदक के साथ बेहतर प्लेसमेंट भी प्राप्त किया। विद्यार्थी को सम्मानित करते अतिथि।

HighLights

  1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स जैसी तकनीकों में दक्षता से यह सफलता पाई
  2. कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा
  3. वित्तीय कंपनियों ने भी रुचि दिखाई और एक करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज दिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर के 14वें दीक्षा समारोह में निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने प्लेसमेंट रिपोर्ट सार्वजनिक की। पहली बार बीटेक के 10 विद्यार्थियों को 1.59 करोड़ रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में भारी बदलाव के बीच संस्थान के विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।

वैश्विक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है। ऐसे समय में संस्थान के विद्यार्थियों ने खुद को साबित करते हुए पारंपरिक तकनीकों के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों को सीखने पर जोर दिया। इन्हीं तकनीकों ने उन्हें एक करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्थान के अनुसार एक अन्य विद्यार्थी को भी 1.03 करोड़ रुपये वार्षिक पैकेज मिला है। आईआईटी इंदौर की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। इन शाखाओं के विद्यार्थियों को एआई, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े बड़े रोजगार प्रस्ताव मिले हैं।

औसत पैकेज में भी हुई बढ़ोतरी

आईआईटी इंदौर के अनुसार प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी जारी है। इस वर्ष करोड़ों रुपये के पैकेज मिलने से बीटेक बैच का औसत वार्षिक पैकेज बढ़कर 27.8 लाख रुपये हो गया है। वर्ष 2025 में औसत पैकेज 24.5 लाख रुपये था, जबकि सर्वाधिक पैकेज 1.38 करोड़ रुपये रहा था। वहीं वर्ष 2024 के स्नातक बैच में सर्वाधिक पैकेज 64 लाख रुपये था। इस बार सर्वाधिक पैकेज में करीब 20 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वित्तीय कंपनियों ने भी दिखाई रुचि

प्लेसमेंट में वित्तीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भी विशेष रुचि दिखाई। इन कंपनियों ने विद्यार्थियों को लाखों के वार्षिक पैकेज के साथ नियुक्ति दी। वित्तीय क्षेत्र की एक कंपनी ने भी एक विद्यार्थी को एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज दिया है। निदेशक प्रो. सुहास जोशी के अनुसार, बीटेक बैच के पांच विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से भी रोजगार प्रस्ताव मिले हैं।

Source link
#एआई #क #कमल #आईआईट #इदर #क #छतर #क #मल #करड #रपय #क #पकज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *